Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ड्राइवर की गला दबाकर की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

ड्राइवर की गला दबाकर की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बेगूसराय। बलिया थानाक्षेत्र के मिर्जापुर के पास बेखौफ अपराधियों ने एक ड्राइवर की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक ड्राइवर की पहचान बलिया थानाक्षेत्र के हसनपुर दियारा निवासी दिवंगत किशन देव सिंह के बेटे बालमुकुंद सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

परिजनों ने बताया कि बालमुकुंद सिंह सोमवार सुबह अपनी मैजिक गाड़ी लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की और उनके मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बालमुकुंद का शव उनकी मैजिक गाड़ी में पड़ा हुआ है। अपराधियों ने गले में फंदा डालकर उनकी निर्मम हत्या कर दी और गाड़ी में ही शव को छोड़कर फरार हो गए।

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही राकेश सिंह पर लगाया है। परिजनों के अनुसार, बालमुकुंद ने राकेश को 70 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसे वापस लेने के लिए वह अक्सर राकेश से संपर्क में रहते थे। लेकिन राकेश सिंह पैसा वापस करने में टालमटोल कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी पैसे के लेन-देन के चलते राकेश सिंह ने बालमुकुंद की हत्या की है।

घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और राकेश सिंह समेत सभी संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बलिया थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हत्या का मामला गंभीर है और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

बालमुकुंद सिंह के परिवार का भरण-पोषण उनकी मैजिक गाड़ी चलाने से ही होता था। उनकी मौत से परिवार का आर्थिक आधार छिन गया है। परिजन दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की अपील कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...