Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पत्नी पर तेज हथियार से हमला कर की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

पत्नी पर तेज हथियार से हमला कर की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

पटना। पति ने अपनी पत्नी पर तेज हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूजरा पूर्वी गली की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस तेज हथियार को भी बरामद कर लिया है, जिससे पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण पति द्वारा पत्नी की बात नहीं मानने की बात बताई जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान कैलाश दास की पत्नी राधा देवी (55) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि कैलाश दास (65) अपनी पत्नी राधा देवी (55), दो बेटों और एक बेटी के साथ रहते थे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आए दिन मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार की देर शाम धनतेरस का सामान लाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखे तेज हथियार से पत्नी के सर के ऊपर जोर से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ पत्नी जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। कुछ ही देर में उसकी घटनास्थल पर ही  मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना बुद्ध कॉलोनी थाने को दी। सूचना मिलते ही बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति कैलाश दास को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...