Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

बक्सर। नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में वर्षों से चली आ रही जमीन विवाद खुनी संघर्ष का रूप ले लिया। देखते ही देखते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  जानकारी के अनुसार केसठ के वार्ड पार्षद विद्यावती देवी की 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी अपने दरवाजे पर खड़े था। उसी समय उसके पाटीदार पहुंचे व गोलियों से भून डाला। गोली लगने से घायल युवक मंडल तिवारी को परिजनों व ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने के बाद आरा ले जाया गया। युवक के शरीर में एक साथ कई गोलियां लगने से इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक घटना से पीड़ित परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

घटना पहले के विवाद में बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार कोर्ट व पुलिस से जब न्याय नहीं मिला इस परिस्थिति में आरोपी ने इस तरह के घटना को अंजाम दिया है। घटना के सुचना पर पहुंचे नावानगर थानाध्यक्ष ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को शांत कराया गया था। वही घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुँच गई है। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी स्वयं घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

नावानगर थानाध्यक्ष नन्दू कुमार ने बताया कि घटना के पीछे लगभग 20 वर्षों से चले आ रहे आपस के पाटीदार में जमीन विवाद है, मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इस मामले में वर्ष 2022 में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ था और कुछ लोग जेल भी गए थे। उन्होंने बताया की अभी कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराये थे लेकिन आज सुबह आरोपी सुनील तिवारी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया गया।  घटना के बाद से आरोपी फरार हैं वही गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...