Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दोस्त और किन्नरों को 10 हजार रुपये देकर डेयरी संचालक ने कटवाया...

दोस्त और किन्नरों को 10 हजार रुपये देकर डेयरी संचालक ने कटवाया अपना गुप्तांग, वजह जान हो जाएंगे हैरान 

गाजियाबाद। डेयरी संचालक ने अपने दोस्त और दो किन्नरों को 10 हजार रुपये देकर अपना गुप्तांग कटवाया। डेयरी संचालक किन्नर गुरु पारो को गुप्तांग काटने के आरोप में जेल भेजकर खुद किन्नर गुरु बनना चाहता था। पुलिस ने डेयरी संचालक के दोस्त राजमिस्त्री और दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस उनसे कुछ बरामद नहीं कर पाई है।

एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि डेयरी संचालक किन्नरों के साथ ढोलक बजाकर बधाई मांगता था। डेयरी संचालक ने अपने ही गांव निवासी किन्नर जोगेंद्र उर्फ मोहिनी से गुरु बनने की मंशा जाहिर की। मोहिनी ने खोड़ा निवासी साथी किन्नर तानिया खान उर्फ बंगालन निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली हाल पता खोड़ा से संपर्क किया और डेयरी संचालक का गुप्तांग काटने का साजिश रची। खोड़ा से ऑटो में बैठकर तानिया खान और मोहिनी गांव पहुंचे, जहां उन्हें डेयरी संचालक का दोस्त ब्रह्मसिंह उर्फ अजेय गांव के बाहर मिला। तीनों डेयरी संचालक के घेर में पहुंचे। डेयरी संचालक घर से पानी गर्म करके लाया और कपड़े उतारकर रख दिए। तानिया खान उर्फ बंगालन और मोहिनी ने डेयरी संचालक का गुप्तांग काटा और चले गए।

गुप्तांग काटने के लिए डेयरी संचालक के भतीजे ने तानिया खान के मोबाइल पर पांच हजार रुपये पेटीएम और मोहिनी को पांच हजार रुपये नकद दिए। मोहिनी और तानिया खान ने ब्लेड और गुप्तांग को हिंडन नदी में फेंक दिया और घर चले गए। एसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नशे का पदार्थ मिला पान खिलाकर इंजेक्शन लगाया
एसीपी ने बताया कि किन्नर अपने साथ नशे का पदर्थ मिला पान और जाइलोकेन इंजेक्शन व सेविंग करने वाला ब्लेड लेकर आए थे। अंदरुनी अंगों पर तीन इंजेक्शन लगाए और डेयरी संचालक को पान खिलाया। जिसके बाद गर्म पानी डालकर ब्लेड से ही गुप्तांग काट डाला और चले गए। पुलिस को मौके पर घायल के कपड़े अलग रखे मिले। घटना स्थल पर अस्थायी चूल्हा मिला, जिस पर पानी गर्म किया गया था। संदेह होने पर पुलिस टीम ने 26 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तानिया और मोहिनी किन्नर ऑटो से आते और जाते दिखाई दिए। पूछताछ करने पर तीनों ने घटना का खुलासा किया।

एचआईवी पॉजीटिव निकला घायल, बनेगा आरोपी
मेरठ स्थित अजय हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने घायल का मेडिकल जांच करने के बाद एचआईवी पॉजीटिव होने की पुष्टि की है। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को घायल के उपचार के लिए पत्र लिखा जाएगा। साथ ही घायल को भी आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस के सामने गुप्तांग और ब्लेड बरामद करने की चुनौती है। इन्हें भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...