Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India आपसी रंजिश के चलते किशोर को कार से टक्कर मार उतारा मौत के...

आपसी रंजिश के चलते किशोर को कार से टक्कर मार उतारा मौत के घाट 

हरियाणा। कैथल के गांव बात्ता में रंजिश के चलते पांच आरोपियों ने एक किशोर को जान से मारने की नीयत से उसकी मोटरसाइकिल को कार की टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। आरोपियों ने किशोर के दोस्त को भी जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी दोनों दोस्तों को जान से मारने की योजना बनाकर डंडे लेकर उनके पीछे लगे थे। एक ने अपनी मोटरसाइकिल तंग गलियों ले जाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव बात्ता बड़ी आल पट्टी निवासी दीपक कुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह शराब का ठेकेदार है। 26 सितंबर को गांव के ही शक्ति का नकुल नामक युवक से झगड़ा हुआ था। इस संबंध में नकुल की शिकायत पर शक्ति व अन्य के खिलाफ कलायत में मुकदमा दर्ज है। 28 सितंबर को शाम करीब चार बजे वह अपने घर से गली में घूमने के लिए धर्मा वाला चौंक नथवान पट्टी में गया हुआ था। वहां उसे तेज रफ्तार गाड़ी की आवाज सुनाई दी और देखा तो गाड़ी के आगे-आगे दो मोटरसाइकिल जिसमें से एक पर उसका रिश्ते में 17 वर्षीय पोता अवतार उर्फ साहिल व दूसरे मोटरसाइकिल पर शक्ति जा रहे थे और घबराए हुए थे।

पीछे गाड़ी, जिसके शीशे खुले हुए थे, उसमें पांच लड़के अपने अपने हाथों में डंडे लिए हुए गाड़ी की खिड़की से ललकारा मारते हुए जा रहे थे। गाड़ी को अजय चला रहा था। उस दौरान गाड़ी चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शक्ति व साहिल को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी की टक्कर साहिल के मोटरसाइकिल को मार दी। साहिल टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सहित गली में गिर गया व शक्ति ने अपने आपको गाड़ी से बचाते हुए बाएं साइड वाली गली में वाहन मोड दिया।

गाड़ी में से नकुल, योगेश उर्फ चीकू, अजय, हनी व नकुल के मामा का लड़का निशांत राणा नीचे उतरे और उन्होंने साहिल को चेक किया और कहा कि यह तो मर गया अब शक्ति व उसके दूसरे साथियों को जान से मारेंगे। यह कहकर आरोपी गाड़ी व हथियारों सहित मौके से भाग गए। उन्होंने साहिल को संभाला और उसे कैथल के एक अस्पताल में लेकर गए तो वहां डॉक्टर ने जांच के बाद साहिल को मृत करार दे दिया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने सलाह बनाकर रंजिश में दोनों को जान से मारने की नीयत से साहिल को गाडी की टक्कर मारी और उसे जान से मार दिया। आरोपियों ने शक्ति को भी जान से मारने की धमकी दी है। कलायत थाना एसएचओ रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...