Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच...

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि पति तांत्रिकों के बहकावे में आकर उसे प्रताड़ित करता रहा और आखिरकार घर से निकाल दिया।

पीड़िता पायल जैन के मुताबिक उसकी शादी 17 नवंबर 2024 को आसींद निवासी दिलखुश बुरड़ से हुई थी। यह युवक की तीसरी शादी थी। शादी के शुरुआती कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार अचानक बदल गया।

महिला का आरोप है कि पति कुछ तांत्रिकों के संपर्क में आ गया था। तांत्रिकों ने उसे यह विश्वास दिलाया कि उसकी किस्मत तभी बदलेगी जब वह पांच शादियां करेगा। इसके बाद से पति ने उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उससे करीब 10 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, उस पर अपने ननदोई और पति के दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डाला गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे कथित तौर पर और अधिक प्रताड़ित किया गया और अंततः घर से निकाल दिया गया।

घर से निकाले जाने के बाद महिला आसींद में ही किराए के मकान में रहकर अपना गुजारा कर रही थी। उसने कई बार ससुराल पक्ष से समझौता करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। महिला का कहना है कि पति ने उनके वैवाहिक संबंध को ही लिव-इन रिलेशन बताकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया।

पीड़िता ने अपने पति की पिछली दो शादियों को लेकर भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पहली पत्नी ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके में आत्महत्या कर ली थी, जबकि दूसरी पत्नी को भी बाद में छोड़ दिया गया।

महिला की शिकायत पर आसींद थाना पुलिस ने पति दिलखुश बुरड़, ससुर, सास, ननदोई और ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...