Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi अपने भाई व अन्य लोगों को बुलाकर पति की करवाती थी पिटाई,...

अपने भाई व अन्य लोगों को बुलाकर पति की करवाती थी पिटाई, तंग आकर फंदा लगाकर दे दी जान 

दिल्ली- एनसीआर। अंजू ये मैसेज तेरे हैं बस, लव यू, बाकी आज आखिरी बार शक्ल देख ले कोई दिक्कत ना है। कोई बात नहीं है। तेरे बालक ठीक हैं। देख सोनू तो चला। तेरी बहन ने कही थी वो तेरा दूसरा ब्याह कराएगी तो अब दूसरा ब्याह हो जाएगा। चल बाय अपना ध्यान रखियो और कुछ भी मेरे से गलती हुई हो तो माफ कर दियो। बाय, टाटा… ये बातें हरसांव गांव के रहने वाले जोगेंद्र उर्फ सोनू ने एक मिनट 45 सेकंड के एक वीडियो में बोली। इस वीडियो को बनाने के बाद 23 सितंबर को जोगेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में जोगेंद्र के पिता जयप्रकाश ने कविनगर थाने में जोगेंद्र की पत्नी अंजू, साली आशा और साले मनीष पर उनके बेटे का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरसांव की मंढैय्या निवासी जयप्रकाश का कहना है कि जोगेंद्र उर्फ सुक्खन की शादी 2019 में अहमदगढ़ बुलंदशहर के गांव अतरौली नंगला निवासी अंजू के साथ हुई थी। जोगेंद्र चालक था।

आरोप है कि शादी के बाद अंजू, उसका भाई मनीष तथा साली आशा उसे परेशान करने लगे थे। अंजू छोटी-छोटी बातों पर उनके बेटे से झगड़ा करती थी, जिसके बाद वह अपने भाई व अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करते थे। एक बार अंजू और उसके भाई ने उनके बेटे व उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में शिकायत करके अपमानित किया था। एसीपी कविनगर श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

साला बहन के नाम जमीन करने का बनाता था दबाव 
जयप्रकाश का आरोप है कि मनीष आए दिन उनके बेटे को जमीन अंजू के नाम करने के लिए धमकाता था। बेटे की गृहस्थी बनाए रखने के लिए उन्होंने उसे अलग मकान लेकर भी दे दिया। लेकिन वे इसके बावजूद बाज नहीं आए और उनके बेटे का उत्पीड़न करे रहे।

21 सितंबर को झगड़ा करके मायके चली गई थी अंजू 
जयप्रकाश का आरोप है कि 21 सितंबर को अंजू ने जोगेंद्र के साथ झगड़ा किया और अभद्रता व गाली-गलौच भी की। इसके बाद अंजू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। बाद में पता चला कि अंजू को उसका भाई मनीष उसे लेने के लिए घर के बाहर आया था। आरोप है कि 23 सितंबर को अंजू और मनीष ने फोन करके जोगेंद्र से अपमानित तरीके से बात की। मनीष ने जोगेंद्र को मरने के लिए उकसाया और कहा कि वह अंजू की शादी कहीं और कर देंगे। इन्हीं बातों से तंग आकर जोगेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...