Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP अर्धनग्न हालत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद की हत्या,...

अर्धनग्न हालत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात शादी समारोह में चचेरी बहनों के साथ डांस देख रही कक्षा सात की छात्रा को वहशी दरिंदे ने दुराचार के बाद गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सोमवार सुबह जंगल के पास अर्धनग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाराज लोगों ने कुछ देर तक हंगामा किया। वारदात की जानकारी पर पहुंचे एएसपी, एसडीएम व सीओ ने मौके का जायजा लिया। मृतका के पिता ने दुष्कर्म और हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व फोरेंसिक रिपेार्ट आने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना नौगढ़ के एक गांव में बरात आई थी, इसमें बरातियों के मनोरंजन के लिए नाच गाने का भी प्रोग्राम था। कक्षा सात की छात्रा बारह वर्षीय किशोरी नाच का प्रोग्राम देखने दो चचेरी बहनों करीना और पुष्पांजलि को साथ लेकर अपने घर से रात को निकली थी। डांस देखने के दौरान प्यास लगने पर वह पानी पीने गई और उसके बाद से वह अचानक गायब हो गई। उसकी बहनों ने काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
रात में जब किशोरी घर नहीं लौटी तो घर वालों को चिंता हुई और खोजबीन करना शुरू किया। इस बीच बस्ती के बाहर जंगल के निकट एक खपरैल के मकान के बाहर चप्पल पड़ी थी और किशोरी का शव अर्धनग्न पड़ा था। परिजनों की मानें तो मृतका के निर्वस्त्र तथा उसके शरीर पर चोट व खरोंच के निशान और प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर आसपास मिट्टी फैली थी, जिससे साफ है कि किशोरी के साथ दरिंदगी कर उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
वारदात के बाद एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम आलोक कुमार, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, एसओ जीतेंद्र बहादुर सिंह आदि मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों के बारे में पता करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दुराचार करने के बाद दरिंदों ने किशोरी के लैगी से गला घोंटकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने किशोरी के गले में फंसा लैगी बरामद किया है। किशोरी का शरीर खून से लथपथ मिला है। उसके कपड़े फटे मिले। मौके पर देखने से लगता है कि किशोरी को दूर तक घसीटा गया है, उसके साथ दुष्कर्म कर  हत्या की गई है। मौके पर जुटे ग्रामीणों में चर्चा थी कि एक अकेला कोई इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। इस वारदात में आरोपी एक से ज्यादा हैं। आस-पास की हालत देख कर लगता है किशोरी व आरोपी के बीच संघर्ष भी हुआ है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व दहशत का माहौल है।
किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात के बाद फिंगर प्रिंट एक्स्पर्ट समेत कई अन्य की फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची है। वहां पर टीम के सदस्य आस-पास सारे सबूत जुटाने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि जांच पड़ताल करने के लिए वाराणसी से डॉग स्क्वॉएड की टीम भी बुलाई गई है। अब पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही आरोपी का पता लग सकेगा।
मृतका अपने परिवार में पिता की सबसे छोटी संतान थी। परिवार में तीन बहनें व एक भाई हैं। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...