Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शराब पीते-पीते हुआ झगड़ा, सिर पर लोहे की रॉड मारकर की मजदूर...

शराब पीते-पीते हुआ झगड़ा, सिर पर लोहे की रॉड मारकर की मजदूर की हत्या

पंजाब। ढिलवां में खेत मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात शराब पीते-पीते दो मजबूर आपस में झगड़ पड़े। पहले किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। जिसमें तैश में आकर आरोपी ने लोहे की रॉड खेत मजदूर के सिर पर दे मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना ढिलवां की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक का सिविल अस्पताल कपूरथला से पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

थाना ढिलवां की पुलिस को दिए बयान में बरकत निवासी गांव रायपुर अराईयां ने बताया कि रविवार की देर रात करीब सवा नौ बजे वह, मंगत राम उर्फ मंगी निवासी गांव रायपुर अराईयां और सुशील कुमार निवासी गांव गामेल जिला माधोपुरा (बिहार) हाल निवासी गांव रायपुर अराईयां निवासी स्टीफन के मंड डेरा पर मौजूद थे। सुशील कुमार अपने मालिक स्टीफन प्रधान के मंड डेरा पर काम करता है। वह तीनों डेरे पर मौजूद थे और मंगी व सुशील कुमार ने शराब पी रखी थी। दोनों किसी बात को लेकर आपस में बहस करने लगे।

बहसबाजी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और तैश में आकर सुशील कुमार ने अपने पास रखी लोहे की रॉड मंगी के सिर पर मार दी। उसके बाद फिर सुशील ने मंगी के सिर पर रॉड से दूसरा वार कर दिया। मंगी के सिर से खून बहने लगा और वह वहीं पर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सुशील ने अपने फोन से राज हंस निवासी गांव रायपुर अराईयां को फोन करके बताया कि उसका व मंगत राम के बीच झगड़ा हो गया और उससे मंगत के सिर पर चोट लग गई है। फोन करने के बाद सुशील मौके से चला गया। कुछ देर बाद स्टीफन प्रधान, राज हंस व अजय कुमार पहुंचे तो देखा कि मंगत राम की मौत हो चुकी थी। डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ थाना ढिलवां में हत्या का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ढिलवां पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...