Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नाबालिग से दुष्कर्म व जबरन शादी के मामले में तांत्रिक को उम्रकैद,...

नाबालिग से दुष्कर्म व जबरन शादी के मामले में तांत्रिक को उम्रकैद, सहआरोपी को 10 साल की सजा

राजस्थान: विशिष्ट न्यायालय (पॉक्सो प्रकरण) के न्यायाधीश अनूप कुमार पाठक ने नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन विवाह और बंधक बनाने जैसे अत्यंत जघन्य अपराध में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी तांत्रिक रामलाल उर्फ रामाराम वाल्मिकी को आजीवन कारावास और ₹3.8 लाख के जुर्माने, तथा सहआरोपी भुदाराम उर्फ भूराराम मेघवाल को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹70,000 के जुर्माने की सजा दी है।

तांत्रिक विद्या के नाम पर किया अपराध

प्रकरण की शुरुआत जनवरी 2024 से हुई, जब उत्तरप्रदेश निवासी एक व्यक्ति की बेटी बीमार हुई। जब इलाज से लाभ नहीं मिला, तो परिजनों ने अनादरा गांव के तांत्रिक रामलाल से संपर्क किया।
रामलाल ने पीड़िता को झाड़-फूंक के जरिए ठीक करने का दावा किया और 3 अप्रैल 2024 को उनके पुश्तैनी गांव में पूजा करने का बहाना बनाकर पहुंचा। इसके बाद उसने 11 अप्रैल को बड़ी पूजा कराने के नाम पर पीड़िता को जंगल ले जाकर जबरन विवाह करने की कोशिश की।

डंडे से हमला, परिवार को धमकियां

जब नाबालिग ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके सिर पर डंडे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आरोपी के सहयोगियों ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रामलाल पीड़िता को जबरन अपने साथ ले गया और दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

कोर्ट ने माना – ‘अत्यंत जघन्य अपराध’

विशेष न्यायाधीश ने इसे एक सुनियोजित और अमानवीय कृत्य मानते हुए तांत्रिक रामलाल को उम्रकैद की सजा दी। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने में सहयोग के लिए न्यायमित्र अधिवक्ता भैरूपाल सिंह बालावत का विशेष आभार प्रकट किया। न्यायालय ने पीड़िता को आर्थिक सहायता देने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही से ₹8 लाख प्रतिकर की अनुशंसा की है।

अपराधी निकला A-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के अनुसार, रामलाल उर्फ रामाराम थाना अनादरा का ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह झाड़-फूंक व तंत्र-मंत्र के बहाने लड़कियों को फंसा कर शोषण करता रहा है। जानकारी के अनुसार, उसने अब तक 5 से अधिक शादियां की हैं।

अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्य

मामले में अभियोजन पक्ष ने 33 गवाहों और 188 दस्तावेजों के माध्यम से आरोप सिद्ध किए। अदालत ने गहन परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...