Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख की ठगी, युवक छह माह...

अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख की ठगी, युवक छह माह से लापता – परिजन को मानव तस्करी की आशंका

अम्बाला: साहलेपुर गांव निवासी रघुबीर सिंह ने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने जनसुई गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ डिंपल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार, उनका बेटा गुरविंदर सिंह पिछले छह माह से लापता है और उन्हें मानव तस्करी तथा बंधक बनाए जाने की आशंका है।

फ्लाइट से अमेरिका भेजने का झांसा, एक साल में लिए 50 लाख

रघुबीर सिंह के मुताबिक, अगस्त 2023 में सुरेन्द्र सिंह ने उनसे संपर्क कर दावा किया कि वह गुरविंदर को सीधे फ्लाइट से अमेरिका भेज सकता है। इस प्रक्रिया के लिए कुल ₹50 लाख का खर्च बताया गया।

  • 6 अगस्त 2023 को रघुबीर ने आरोपी को ₹5 लाख नकद, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज सौंप दिए।

  • अक्टूबर 2023 में आरोपी ने यूके और शेंगेन वीजा बनवाने के नाम पर ₹8 लाख और लिए।

  • 18 दिसंबर 2023 को गुरविंदर को दुबई भेजा गया, लेकिन 11 जनवरी 2024 को वापस बुला लिया गया।

  • इसके बाद 16 नवंबर 2024 को ₹16 लाख और 18 नवंबर को ₹3.64 लाख और भी लिए गए।

पैसे लेते रहा, लेकिन अमेरिका नहीं पहुंचा बेटा

रघुबीर सिंह का आरोप है कि लाखों रुपये देने के बाद भी उनका बेटा आज तक अमेरिका नहीं पहुंचा। गुरविंदर का मोबाइल बंद है, और वह किसी भी माध्यम से संपर्क में नहीं है। आरोपी हर बार झूठे बहाने बनाता रहा और जब जवाब मांगा गया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

मानव तस्करी की जताई आशंका

पीड़ित को आशंका है कि आरोपी ने गुरविंदर को डोंकी रूट (गैर-कानूनी रास्ते) से विदेश भेजने की कोशिश की, और इसी दौरान उसे बंधक बना लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी 23 मई 2025 को थाना मुलाना में पंचायत हुई थी, जिसमें आरोपी ने 26 मई तक बेटे से बात कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन न तो बात कराई गई और न ही कोई जानकारी दी गई। दूसरी पंचायत 26 मई को हुई, तब आरोपी ने फिर 10 दिन का समय मांगा, लेकिन उसके बाद वह थाने में पेश ही नहीं हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

पुलिस ने रघुबीर सिंह की शिकायत पर सुरेन्द्र सिंह उर्फ डिंपल के खिलाफ ठगी, अपहरण, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी और मानव तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम गुरविंदर की तलाश और आरोपी के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...