Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi लाल किला के पीछे संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप, नकली राष्ट्रीय जांच...

लाल किला के पीछे संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप, नकली राष्ट्रीय जांच एजेंसी आईडी बरामद

नई दिल्ली- एआई इंपैक्ट समिट के मद्देनज़र राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच बुधवार को उत्तरी दिल्ली में सुरक्षा जांच के दौरान एक संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप मच गया। मामला उस समय सामने आया जब कोतवाली थाना पुलिस नियमित गश्त के दौरान ऐतिहासिक स्थल लाल किला के पीछे खड़ी जम्मू-कश्मीर नंबर की एक पुरानी सेंट्रो कार पर नजर पड़ी।

पुलिस टीम ने वाहन में बैठे दो लोगों से पूछताछ की, जिनमें एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल था। पूछताछ के दौरान बड़े व्यक्ति ने खुद को केंद्रीय एजेंसी से जुड़ा बताते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का पहचान पत्र दिखाया। दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

जांच में पता चला कि कार का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तरी जिला पुलिस ने स्पेशल सेल सहित अन्य एजेंसियों को जानकारी दी। देर शाम तक स्पेशल सेल, आईबी और एनआईए के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों से पूछताछ की।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि 36 वर्षीय मुदस्सर अहमद मीर, जो पुलवामा का निवासी है, पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को दिल्ली लाकर पैसे लेने का आरोप है। किशोर को भी कथित तौर पर रोजगार का झांसा देकर राजधानी लाया गया था। पुलिस के अनुसार, परिवार से शुरुआती रकम ली गई थी और नौकरी लगने के बाद अधिक राशि लेने की बात कही गई थी।

दोनों 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर से रवाना हुए और 13 फरवरी की रात दिल्ली पहुंचे। यहां वे जामा मस्जिद क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे। बाद में कथित तौर पर उन्हें एक स्वयंसेवी संस्था से जुड़े व्यक्ति के पास ले जाया गया, जहां नौकरी की बात आगे नहीं बढ़ सकी।

पूछताछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने नकली पहचान पत्र और वाहन को कब्जे में लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क कर पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल सभी संबंधित एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...