Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi खेल खेलने से मना करने पर छात्र की चाकू से वारकर की...

खेल खेलने से मना करने पर छात्र की चाकू से वारकर की हत्या 

आरोपी सहपाठी ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर छात्र की चाकू गोदकर की हत्या

नई दिल्ली। शकरपुर थाना इलाके में स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-2 में मात्र बॉल फेंक कर मारने वाला खेल खेलने से मना करने पर छात्र की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। पीड़ित ने खेल खेलने से मना कर दिया था तो इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगडे़् का बदला लेने के लिए आरोपी सहपाठी ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर नौवीं कक्षा के छात्र ईशू गुप्ता (14) की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पीड़ित छात्र के स्कूल से बाहर निकलते ही आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा किया और फिर उसके जांघ में चाकू मार दिया।

छात्र को इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जीटीबी रेफर कर दिया। यहां पर छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र के शरीर से अधिक खून निकलने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांच नाबालिग समेत सात आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिवार के साथ गणेश नगर में रहने वाले छात्र ईशु गुप्ता के परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। वह शकरपुर स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-2 के नौवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार को ईशु गुप्ता एक्सट्रा क्लास के लिए गया था। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे शकरपुर थाना पुलिस को स्कूल के बाहर एक छात्र को चाकू मारने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि घायल छात्र को स्कूल के कर्मचारी हेडगेवार अस्पताल लेकर गए हैं। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि दोपहर में खेलने से मना करने पर ईशु गुप्ता का उसके एक सहपाठी से झगड़ा हो गया। आरोपी सहपाठी ने दूसरे छात्र से फोन लेकर अपने एक परिचित को फोन कर कुछ लड़कों को स्कूल भेजने के लिए कहा। कुछ देर बाद आरोपी के कई जानकार स्कूल के बाहर पहुंच गए। जब ईशु गुप्ता स्कूल से बाहर निकला तो उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की और एक ने उसकी जांघ में चाकू गोद दिया। पहले स्कूल के कर्मचारी ने प्राथमिक इलाज किया फिर उसे हेडगेवार अस्पताल ले गए।

घटनास्थल पर शकरपुर थाना पुलिस ने छानबीन की। साथ ही क्राइम और फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शकरपुर थाना, नारकोटिक्स सेल और स्पेशल स्टाफ की तीन टीमें गठित की गई। टीमों ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जबकि अन्य टीमों ने चश्मदीद से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान की। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर पांच नाबालिग समेत सात आरोपियों को पकड़ लिया। जिसमें आरोपी छात्र के साथ साथ उसके दो परिचित भी शामिल हैं। दो बालिग आरोपियों की पहचान अमन (31) और सारथी (19) के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...