Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India मोगा में गन कल्चर पर सख्ती, सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले...

मोगा में गन कल्चर पर सख्ती, सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले दो निहंगों पर केस

मोगा। जिले में गन कल्चर के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। मोगा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो निहंग सिंहों पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड कर डर का माहौल बनाने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में केस दर्ज किए हैं।

थाना अजीतवाल के एएसआई मोहकम सिंह ने बताया कि गांव चूहड़चक्क निवासी प्रितपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी ‘प्रितपाल सिंह खालसा’ से हथियारों के साथ फोटो साझा की थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक सोशल मीडिया के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा दे रहा है, जो जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 व 59 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसी तरह थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र में गांव मानूके निवासी सतवंत सिंह द्वारा भी फेसबुक पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भी समान धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है। साइबर सेल लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...