Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi प्रेम-प्रसंग में युवक की नृशंस हत्या, दो दोस्तों ने सिर पर वार...

प्रेम-प्रसंग में युवक की नृशंस हत्या, दो दोस्तों ने सिर पर वार कर मुनक नहर में फेंका शव

पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में युवक की नृशंस हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेम-प्रसंग से नाराजगी के चलते दो युवकों ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर शव को मुनक नहर में फेंक दिया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल अंकित के दो करीबी दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष (23) और विशाल धिलोद (23) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि अंकित का आशीष और विशाल की मौसेरी बहन से प्रेम संबंध था। दोनों आरोपी इस रिश्ते से नाराज थे और कई बार अंकित को चेतावनी भी दी गई, लेकिन जब वह नहीं माना तो हत्या की साजिश रच दी गई।

मेट्रो स्टेशन बुलाकर रची गई साजिश
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 18 नवंबर को आरोपियों ने अंकित को बातचीत के बहाने टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन बुलाया। वहां से उसे गड्ढा कॉलोनी ले जाया गया, जहां पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर पेड़ काटने वाले दाव (दरांती) से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को टाटा-ऐस मिनी टेंपो में डालकर बवाना ले जाया गया और मुनक नहर में फेंक दिया गया।

22 नवंबर को मिला था शव
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी के अनुसार, 22 नवंबर को मुनक नहर के हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव के निशान थे। पहचान न होने पर समयपुर बादली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गुमशुदगी से खुली हत्या की गुत्थी
पुलिस ने जिपनेट की मदद से मृतक की पहचान सदर बाजार निवासी अंकित के रूप में की। वह अपने मामा के साथ वेल्डिंग का काम करता था। अंकित के लापता होने पर परिजनों ने 18 नवंबर को गुलाबी बाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान स्पेशल सेल ने एक आरोपी आशीष को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने विशाल के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद दोनों मानसिक दबाव में थे और बाद में आशीष ने स्पेशल सेल में तैनात अपने एक रिश्तेदार के सामने जुर्म स्वीकार करते हुए सरेंडर की इच्छा जताई।

सबूत बरामद, जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दाव, टाटा-ऐस मिनी टेंपो, स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल समयपुर बादली थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...