Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP सौतेली मां ने अपने बच्चों संग मिलकर की बेटे की हत्या, मामा...

सौतेली मां ने अपने बच्चों संग मिलकर की बेटे की हत्या, मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

उत्तर प्रदेश। बिजनौर में जिला बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख सतेंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी (30) की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को दबाने के लिए कमरे में पांच फीट गहरा गड्ढा भी मिला है। मृतक के मामा भागेंद्र ने पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेले भाई मानव उर्फ बंटू, सौतेली बहन शालू और बहनोई अनुज को नामजद किया है। पुलिस ने बंटू को गिरफ्तार कर लिया है।

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में सतेंद्र उर्फ मोंटी के घर सुबह दूधिया पहुंचा। जहां मोंटी की सौतेली मां मधुबाला अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली। दूधिया ने घर में झांक कर देखा तो एक कमरे में मोंटी का शव चारपाई पर पड़ा दिखा। रक्त रंजित शव चादर से ढंका था। मृतक के एक पारिवारिक भाई ने गुलदार के हमले से मौत की सूचना लोगों को दी।

गांव ननपुरा से आए मोंटी के मामा भागेंद्र समेत अन्य रिश्तेदारों ने धारदार हथियारों का गहरा घाव देखा तो वे बिफर पड़े। काफी देर तक हंगामा हुआ। उन्होंने परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सत्येंद्र उर्फ मोंटी की हत्या जमीन के विवाद में की गई है। मृतक के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घर के पास पड़े मिले नशे की गोली के खाली रेपर
मृतक मोंटी बजरंगी के घर के पास नशे की गोली के खाली रेपर पड़े हुए मिले हैं। उन्हें पुलिस की टीम ने जब्त किया है। इसके साथ ही घर में रखे हुए दूध व अन्य खाद्य पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी के अनुसार सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाएगा।

गड्डा एक दिन में नहीं बल्कि पिछले काफी दिनों से खोदा जा रहा था 
बिजनौर के किरतपुर के गांव गोविंदपुर में सतेंद्र उर्फ मोंटी हत्याकांड में पुलिस को घर के जिस कमरे में मोंटी का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। वहीं बराबर के कमरे में करीब पांच फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे से निकली मिट्टी को देखकर माना जा रहा है कि यह गड्ढा एक दिन में नहीं बल्कि पिछले काफी दिनों से खोदा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी गड्ढे में मोंटी के शव को दबाने की योजना थी।

गड्ढे में उतरने के लिए बाकायदा एक रस्सी छत के कुंड में बांधकर नीचे लटकी मिली। जिससे गड्ढे में रस्सी के सहारे आसानी से उतरा जा सके। गड्ढा खोदने में निकली मिट्टी कमरे में ही चारों तरफ फैली हुई थी। मृतक के सौतेले भाई बंटू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक तांत्रिक ने उनके घर में सोना चांदी दबे होने की बात कही थी। इसके लिए दो महीने से गड्ढा खोद रहे थे। लेकिन पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है।

मोंटी बजरंगी के पिता का है आपराधिक इतिहास
मोंटी बजरंगी सामाजिक क्रियाकलापों में सक्रिय हो गया था। उसके पिता बलराज आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। जिसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें लूट, जानलेवा हमला, हत्या, बलवा और विद्युत अधिनियम आदि के मामले हैं।

हिंदू संगठनों ने जताया रोष 
मोंटी बजरंगी की हत्या के मामले में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी से मिले। जिन्होंने हत्या का खुलासा जल्द करने की मांग उठाई। बताया मृतक धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।

 अस्पताल में भर्ती हो गए सौतेली मां और पिता
घर में शव मिलने के बाद नाटकीय घटनाक्रम के बीच मृतक का पिता बलराज और सौतेली मां मधुबाला जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। जिनका कहना था कि उन्हें किसी ने नशा दिया है। जिसके चलते उनकी बेहोशी नहीं टूट रही और चक्कर आ रहे हैं।

सौतेले भाई से पुलिस कर रही पूछताछ 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के सौतेले भाई मानव उर्फ बंटू पुत्र बलराज, मधुबाला पत्नी बलराज, सौतेली बहन शालू पत्नी अनुज, बहनोई अनुज निवासी रायपुर बेरीसाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बंटू को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

मोंटी को जमीन नहीं देना चाहते थे 
मृतक के मामा भागेंद्र की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी बलराज के संग हुई थी। सत्येंद्र उर्फ मोंटी के जन्म के बाद उसकी बहन की मौत हो गई। इसके बाद बलराज ने दूसरी शादी मधुबाला से कर ली। मधुबाला एक लड़की शालू को अपने साथ लेकर आई थी जबकि एक बेटा मानव उर्फ बंटू गोविंदपुर में ही पैदा हुआ। आरोप लगाया कि सत्येंद्र उर्फ मोंटी अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था।

उसकी सौतेली मां मधुबाला, उसका सौतेला भाई मानव उर्फ बंटू, पिता बलराज, बहन शालू और बहनोई अनुज जमीन देने को तैयार नहीं थे। जमीन के बंटवारे में मोंटी के हिस्से में 10 बीघा जमीन मिलनी थी। जमीन देने के नाम पर घर में लड़ाई हुई थी। आरोप लगाया कि बलराज इस मामले में सतेंद्र का साथ भी नहीं देता था। जमीन के लालच में ही उसकी सौतेली मां ने सत्येंद्र की शादी नहीं होने दी थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...