Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने किया महिला के पति को गिरफ्तार,...

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने किया महिला के पति को गिरफ्तार, आखिर क्या रही वजह, जानिए 

बिहार। पुलिस ने एक महिला का शव अंतिम संस्कार करने के दौरान जब्त किया। साथ ही पुलिस ने श्मशान घाट पर मौजूद महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति रितेश कुमार को हिरासत में लिया है। घटना पटना जिले के आलमगंज की है। मृतका पुतुल कुमारी (27) के परिजनों का कहना है कि उसकी शादी रितेश कुमार (38) से 22 अप्रैल 2024 को हुई थी। सारे वैवाहिक कार्यक्रम पटना के एक होटल से ही किये गये।

पहले से था शादीशुदा 
परिजनों का कहना है कि रितेश कुमार जीविका में एरिया कोऑर्डिनेटर के रूप में वैशाली में पदस्थापित है। यह बात की जानकारी उसने किसी को नहीं दी कि वह पहले से शादीशुदा है।  इस बात का खुलासा शादी के बाद उस समय हुआ जब रितेश ने शादी के बाद अचानक तीन लाख रुपये की मांग करने लगा।  शुरूआती समय में यह पता नहीं चला कि तीन लाख रुपये मांगने के पीछे का कारण क्या है, लेकिन घरवालों के बातचीत से यह स्पष्ट हुआ कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है।

पहली पत्नी से छुटकारा के लिए तीन लाख की थी जरुरत 
घर वालों ने बताया कि रितेश कुमार पहले से ही शादीशुदा थे। पहली पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था।पहली पत्नी से छुटकारा पाने के लिए तीन लाख रुपये की जरूरत थी। कोई उपाय नहीं सुझा तो शख्स ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। शादी होने के बाद वह लगातार अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी दौरान पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। आननफानन में उसे अस्पताल में भारती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ससुराल वाले आननफानन में शव को गुलाबी घाट ले गये और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने लगे। इसी बीच मायके वालों को किसी ने घटना की जानकारी दे दी। मायका पक्ष के लोग तुरंत घटना की जानकारी आलमगंज थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आलमगंज थाना की पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई। वहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

इस वजह से की थी दूसरी शादी 
घटना के संबंध में आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक के लिए 3 लाख मुआवजे के रूप में अदा करना था। इसके लिए उसका पति पुतुल कुमारी के परिजन पर रुपया देने का दबाव बना रहे थे। पैसा नहीं मिलने के बाद पुतुल कुमारी की बेरहमी से पिटाई करके उसकी हत्या कर डाली गई। मृतका के पिता ने पति, सास-ससुर और देवर पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुतुल कुमारी के पति रितेश कुमार को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...