Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP 12 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले सपा नेता गिरफ्तार,...

12 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले सपा नेता गिरफ्तार, दो महीने की गर्भवती निकली मासूम

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले सपा नेता व उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई थी। जिले के भदरसा निवासी सपा नेता व बेकरी मालिक मोईद खान ने कुछ महीने पहले 12 वर्षीय बालिका को बेकरी पर काम करने के लिए नौकर राजू के जरिये बुलवाया और दुष्कर्म किया था। नौकर राजू ने इसका वीडियो बनाया था और बालिका को ब्लैकमेल कर उसने भी दुष्कर्म किया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी डॉक्टरों की जांच में दो महीने की गर्भवती निकली।

किशोरी की मां ने तहरीर में बताया था कि दो माह पहले उनकी पुत्री खेत में कार्य कर रही थी। पास में स्थित एक बेकरी में काम करने वाला राजू उसे बेकरी में लेकर गया। वहां पर बेकरी मालिक मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। राजू ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद राजू ने भी उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पर आपबीती बताई तो परिजनों ने कई बार बातचीत की। इस बीच किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई। किशोरी को लेकर वह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

बात फैली तो निषाद समाज के लोगों में आक्रोश फैलने लगा। मंगलवार को निषाद समाज के नेता मोतीराम निषाद, लक्ष्मण निषाद, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, मनजीत निषाद, संजय निषाद काफी संख्या में अन्य लोगों के साथ भरतकुंड पहुंचे हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह नारेबाजी करने लगे। इस पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...