Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

पंजाब। फिरोजपुर में बुधवार दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से शहर में सनसनी फैल गई। यहां पुरानी रंजिश को लेकर दोपहर बाद 3:30 बजे कुछ हमलावरों ने एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। इस घटना में कार सवार युवक की मौत हुई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बुधवार दोपहर बाद फिरोजपुर -फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लेली वाला के पास पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चलती कार पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। इस वारदात में भतीजे के तीन गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा व उसका बेटा जख्मी हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। ये लोग अदालत में पेशी भुगत कर अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक महिंदर पाल पुत्र इकबाल सिंह, रोहित पुत्र महिंदर पाल, महिंदर का भतीजा लवप्रीत उर्फ आकाश व एक अन्य व्यक्ति वासी नारंगके सियाल की अदालत में पेशी थी। ये लोग अदालत में पेशी भुगत कर कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर -फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लेली वाला (नारंग के सियाल) के पास पहुंचे कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इनकी कार पर एकाएक फायरिंग कर दी। लवप्रीत कार ड्राइव कर रहा था। लवप्रीत ने आरोपियों से बचने के लिए कार की रफ्तार बढ़ाई। लवप्रीत के तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गई। इस वारदात में महिंदर व उसका बेटा रोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जख्मी हालत में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...