Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi अवैध संबंध के शक में बहन और चाचा की गला रेतकर की...

अवैध संबंध के शक में बहन और चाचा की गला रेतकर की हत्या, पिता ने भी दिया साथ, आरोप गिरफ्तार

भजनपुरा। नार्थ घोंडा इलाके में मंगलवार शाम अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन और चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवती और युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त दानिश (35) और शाइना (22) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान कुदुस (20) और उसके पिता मोहम्मद शाहिद (46) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद परिवार के साथ नॉर्थ घोंडा की राम गली नंबर पांच स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता थे। वह फल बेचने का काम करता है। शाहिद के आठ बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे शाहिद के बेटे कुदुस ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी बहन और चाचा की हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दानिश की गला रेतकर हत्या की गई थी।

शाइना के हाथ पैर चुन्नी से बंधे हुए थे और उसके भी गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मौके से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन में पता चला कि मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाला दानिश शाहिद का चचेरा भाई है। वह पहले शाहिद के दिल्ली स्थित घर में रहता था। दानिश भी फल बेचता था और अविवाहित था। शाहिद को शक था कि उसकी बेटी शाइना का अपने चाचा के साथ संबंध है। इस बात को लेकर शाहिद ने दानिश को घर से निकाल दिया था। वह गांधी नगर के कैलाश नगर में रहता था। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध होने का शक था। मंगलवार को परिवार शाहिद को समझाने के लिए घर बुलाया। कुदुस और शाहिद दोनों को समझा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। पिता-पुत्र ने मिलकर फल काटने वाले बड़े चाकू से पहले दानिश की हत्या कर दी।

उसके बाद शाइना की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर आरोपियों ने दानिश को समझाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हो गई। पिता पुत्र दानिश की पिटाई करने लगे। इसी दौरान शाइना वहां आ गई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। आरोपियों ने शाइना के हाथ पैर बांधकर कमरे के एक किनारे में डाल दिया। उसके बाद आरोपियों ने दानिश की फल काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह देखकर शाइना जोर जोर से चिल्लाने लगी। तभी आरोपी पिता-पुत्र ने उसकी भी बेरहमी से गला रेत दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...