नई दिल्ली। शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में मोमोज की अतिरिक्त चटनी मांगने पर दुकानदार ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित संदीप के चेहरे पर चाकू के कई वार किए। वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोमोज वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान विकास के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक संदीप परिवार के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहता है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को वह अपने दोस्त रवि के साथ बर्गर-मोमोज खाने के लिए रेहड़ी पर गया था। मोमोज खाने के दौरान संदीप ने दुकानदार विकास से दोबारा चटनी मांग ली।







