Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP रायबरेली में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक का शव फांसी पर...

रायबरेली में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक का शव फांसी पर लटका मिला, पत्नी और दो बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत

उत्तर प्रदेश। रायबरेली के साहबखेड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियों के शव चारपाई पर पड़े थे। पत्नी के सीने पर तकिया रखा होने से आशंका जताई जा रही है कि तीनों की गला दबाकर हत्या की गई है।

थानाक्षेत्र के साहबखेड़ा गांव निवासी अमित यादव (35) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। रविवार को वह घर पर पत्नी गीता (30), बड़ी बेटी खुशी (10) और छोटी बेटी निधि (6) के साथ थे, जबकि उनके माता-पिता और चारों भाई पास के गांव रामबक्श खेड़ा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने रायबरेली के डलमऊ गए थे।

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अमित का छोटा भाई अजीत घर लौटा, लेकिन अलग-अलग घर होने के कारण वह सीधे अपने घर चला गया। कुछ देर बाद पड़ोस के टिकरी गांव का एक गल्ला व्यापारी गेहूं खरीदने बागड़ गांव पहुंचा और अमित के घर के पास पेड़ की छांव में रुका। तभी उसकी नजर घर की जाली में पड़े एक लाल गमछे और उसमें फंसे बालों पर पड़ी। शक होने पर उसने अजीत को बुलाया।

दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो अजीत छत के रास्ते घर में घुसा। अंदर का दृश्य देख वह सन्न रह गया—अमित का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था, जबकि पत्नी गीता और दोनों बेटियों के शव चारपाई पर पड़े थे। गीता के सीने पर तकिया रखा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों की हत्या गला दबाकर की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम पहुंची। एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया।

मृतक के पिता उमेशचंद्र ने गांव के ही एक अन्य यादव परिवार पर पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...