Saturday, June 20, 2026
Home Crime India नालंदा में नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, शादी के छह दिन बाद...

नालंदा में नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, शादी के छह दिन बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या

डॉली कुमारी की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बिहार। नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने महज छह दिन पहले हुई अपनी शादी के बाद आत्महत्या कर ली। यह हादसा राजगीर थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान मोहल्ले में हुआ। मृतका की पहचान 21 वर्षीय डॉली कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी 5 मई को अरुण कुमार से हुई थी।

घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। जब वे शाम को घर लौटे, तो ससुर संजय यादव ने अपनी बहू को घर में फांसी के फंदे से लटका पाया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और डॉली के मायके को सूचना दी।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि डॉली नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरी डीह गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही उनकी शादी अरुण कुमार से करवाई थी, जो संजय यादव का बड़ा बेटा है। घटना के समय अरुण मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गए हुए थे।

राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह संकेत मिलते हैं कि डॉली अपनी शादी से खुश नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। डॉली के परिजन भी पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ पहुंच चुके थे, लेकिन वे आत्महत्या के कारण पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, और जैसे ही आवेदन मिलेगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।

RELATED ARTICLES

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के...

IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा मासूम सकुशल बरामद, बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर...

मऊ पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले सद्दाम चूड़ीवाला को 20 साल की कठोर जेल

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक विशेष पोक्सो (POCSO) अदालत ने मासूम बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाते...

लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने...

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...