Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच शुरू

सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच शुरू

सीने में मिला गहरा जख्म, नाजुक अंगों पर भी गंभीर चोट 

बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह सिक्योरिटी गार्ड धनपाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव घर से करीब 50 मीटर दूर नवादा मोड़ से फरीदपुर बुखारा रोड के पास चकरोड पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम व एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा भी मौके पर पहुंचीं और मृतक के परिजनों से बात की।

मृतक के छोटे भाई दिनेश ने बताया कि धनपाल ने 2022 में अपनी जमीन का बदायूं के मूसाझाग निवासी कुछ लोगों से सौदा किया था। खरीदारों ने ब्याना के तौर पर साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उन्होंने तय समय पर जमीन नहीं ली तो धनपाल ने बयाना वापस नहीं किया। इसके लिए वे लोग लगातार बयाना वापस करने का दबाव डाल रहे थे। एक वर्ष पहले धनपाल के पिता ने उक्त जमीन को फतेहगंज पूर्वी निवासी व्यक्ति को बेच दिया था। पिता ने शाहजहांपुर के बंडा में जमीन खरीद ली। धनपाल गांव करतोली में झाला बनाकर रहते थे।

मृतक के छोटे भाई दिनेश ने बताया कि धनपाल बरेली में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। एक महीने पहले तबीयत खराब होने पर घर आए थे। रविवार रात में छत पर सोने चले गए। फिर उनका पता नहीं चला कि वह वहां कैसे पहुंच गए। सोमवार सुबह खून से लथपथ धनपाल का शव चकरोड पर पड़ा मिला। उनके सीने में गहरा जख्म था। नाजुक अंगों पर भी गंभीर चोट थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 2001 में धनपाल का अपहरण हुआ था लेकिन बाद में छूट गए थे। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।

धनपाल की पत्नी ममता और तीन बच्चों का रोकर बुरा हाल है।भाई ने बताया कि धनपाल को रतौंधी की भी बीमारी थी। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी छुट्टा जानवर के हमले में मौत हुई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि एक छुट्टा सांड़ गांव के आसपास घूमता है। दो वर्ष पहले उसने गांव की बुजुर्ग महिला सुमित्रा देवी को घर के बाहर ही पटक कर मार दिया था।गांव के मोहरसिंह को भी उसी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि ग्रामीण का शव मिला है। पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। जिसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। चार टीमें गठित की गई हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...