Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर गंदे नाले में...

महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर गंदे नाले में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा। मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी आए दिन वारदात सामने आ रही हैं। नया मामला हरियाणा के भिवानी से सामने आया है। यहां महिला के सिर पर यूट्यूब और इंस्टा पर रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर डाली और शव दिनोद रोड गंदे नाले में फेंक दिया। हत्या के 19 दिन बाद पुलिस ने पति की हत्या करने वाली महिला और उसके यूट्यूबर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि प्रेमी को फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने यूट्यूबर से अवैध संबंधों में आड़े आने पर पति को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह भी कबूल लिया है।

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी 32 वर्षीय रवीना से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण के पिता सुभाष ने बताया कि उसके बेटे के साथ रवीना की अनबन रहती थी। रवीना यूट्यूब पर वीडियो और शार्ट वीडियो बनाती है और हांसी के प्रेमनगर निवासी सुरेश यूट्यूबर के साथ डेढ़ साल से संपर्क में है।

आशंका जताई कि दोनों के अवैध संबंध के चलते उसकी पुत्रवधू ने ही उसके बेटे की हत्या की है। सुभाष ने बताया कि 25 मार्च को रवीना घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा किया था। रात को प्रवीण घर था, लेकिन सुबह वह नहीं मिला। उसका बेटा ऑटो रिक्शा चलाता था। बेटे के बारे में जब पुत्रवधू से पूछा तो उसने प्रवीण के लापता होने पर अनभिज्ञता जताई। 28 मार्च को उसका शव दिनोद रोड पर गंदे नाले में मिला।

सीसीटीवी से खुला राज

प्रवीण के परिजनों ने अपने स्तर पर घर से निकलने वाले सभी रास्तों की उस दिन की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसमें हत्या वाली देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच रवीना और हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाला व्यक्ति उसके प्रवीण को कपड़े में बेसुध हालत में लपेटकर ले जाते हुए दिखा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक तथ्य जुटाने के बाद दोनों को राउंडअप कर सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने पुलिस के सामने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का राज उगल डाला।

चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, फिर बाइक पर शव ले जाकर लगाया ठिकाने

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद रवीना ने बताया कि यूट्यूबर सुरेश के साथ उसके अवैध संबंध हैं। पति बार-बार उससे दूर रहने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते वह 25 मार्च को घर आई थी। उसी रात उसने चुन्नी से गला घोंटकर पति की हत्या की और फिर प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर देर रात को सबके सो जाने के बाद बाइक पर बीच में रखकर शव को दिनोद रोड ड्रेन में ठिकाने लगा डाला।

पुलिस ने परिजनों के शक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रवीण की पत्नी रवीना और युवक सुरेश से पूछताछ की तो उन्होंने प्रवीण की हत्या की बात कबूल कर ली। रवीना और सुरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। रवीना को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेजा गया है जबकि सुरेश को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। – नरेंद्र कुमार एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...