Monday, November 2, 2026
Home Crime India बिहार शरीफ में 21 वर्षीय महिला की मौत से सनसनी, पति पर...

बिहार शरीफ में 21 वर्षीय महिला की मौत से सनसनी, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप

बिहार। बिहार शरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंजू कुमारी के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीणों के बीच महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका के भाई रोशन कुमार के मुताबिक अंजू की शादी वर्ष 2023 में मुकेश कुमार के साथ हुई थी। दोनों का करीब 11 माह का बच्चा भी है। बताया गया कि कुछ समय पहले अंजू साइबर ठगी का शिकार हो गई थी और उसके करीब 15 हजार रुपये ठग लिए गए थे। इसी रकम को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद अंजू के साथ मारपीट और कथित रूप से प्रताड़ना की जा रही थी। गुरुवार को रोशन अपने बीमार भांजे को देखने के लिए बहन की ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसे अंजू की मौत की जानकारी मिली।

परिजन जब ससुराल पहुंचे तो अंजू का शव घर के बाहर पड़ा मिला। मायके वालों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से चले गए थे।

दीपनगर थाने के अपर थानाध्यक्ष विमलेश पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...