Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi लाल किले में सुरक्षा जांच के दौरान सनसनी, मिले कारतूस और पकड़े...

लाल किले में सुरक्षा जांच के दौरान सनसनी, मिले कारतूस और पकड़े गए 5 बांग्लादेशी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राजधानी दिल्ली के लाल किले की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हाल ही में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस को लाल किले परिसर में दो पुराने कारतूस और एक सर्किट बोर्ड मिला है। इन सामग्रियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि सर्किट बोर्ड किसी पुराने लाइटिंग कार्यक्रम में इस्तेमाल किया गया होगा, जबकि दोनों कारतूस डैमेज हालत में पाए गए हैं।

डमी बस बिना रोक-टोक घुसी, पुलिसकर्मी निलंबित

इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा जांच के दौरान एक और गंभीर लापरवाही सामने आई थी। बीते सोमवार को सुरक्षाकर्मियों से भरी एक डमी बस लाल किले में बिना किसी जांच के दाखिल हो गई, जबकि वहां तैनात पुलिसकर्मी सोते रह गए। घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बाद में पता चला कि यह एक मॉक ड्रिल थी, जो स्पेशल सेल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आयोजित की गई थी। हालांकि, इससे लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा हो गया है।

बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

उक्त घटनाओं के बाद सुरक्षा को और कड़ा करते हुए पुलिस ने उसी दिन लाल किले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि ये सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और इनके पास से फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया है और इन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा समीक्षा के आदेश

इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त ने लाल किले की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को नई सुरक्षा योजना तैयार करने और सुरक्षा घेरे को और सख्त बनाने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व से पहले इस तरह की घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...