Thursday, June 18, 2026
Home Crime India रतिया हत्याकांड का खुलासा: पिता और भाई ने ही रची युवक की...

रतिया हत्याकांड का खुलासा: पिता और भाई ने ही रची युवक की हत्या की साजिश

जमीन विवाद बना खूनखराबे की वजह, 1.20 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

रतिया (फतेहाबाद)। रतिया क्षेत्र के गांव महमदकी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। खेत के कमरे में युवक की गर्दन काटकर की गई नृशंस हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि उसके अपने ही पिता और भाई निकले। पुलिस जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और जमीन के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची और इसके लिए सुपारी किलर्स को पैसे दिए।

सुपारी देकर करवाई गई हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक के पिता अवतार सिंह और भाई तरनप्रीत सिंह ने गांव के ही दो युवकों को 1.20 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई। आरोपियों ने कस्सी से युवक की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और वारदात के बाद पंजाब फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी लेकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को भी पंजाब से दबोच लिया गया है।

खेत के कमरे में मिला था शव
रविवार को गांव महमदकी में खेत स्थित कमरे से युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। गर्दन पर गहरे वार के निशान देखकर पुलिस ने इसे जघन्य हत्या मानते हुए जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में ही मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा होने के संकेत मिले थे, जो पूछताछ में सही साबित हुए।

मार्च में होनी थी शादी
पुलिस ने बताया कि मृतक का एक युवती से प्रेम संबंध था और करीब 15 दिन पहले ही उसका रिश्ता तय हुआ था। दोनों की शादी मार्च माह में होनी थी। इसी बीच मृतक अपने हिस्से की जमीन लेकर अलग रहने की बात कह रहा था, जिसे लेकर पिता और भाई उससे नाराज थे। इसी विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया और परिवार ने ही उसकी जान ले ली।

पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...