Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi रोहिणी में रैपिडो चालक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश...

रोहिणी में रैपिडो चालक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश की आशंका

नई दिल्ली- दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-26 स्थित केएन काटजू मार्ग पर मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रैपिडो बाइक चालक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान रज्जब (30) के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के लोनी इलाके के राजीव गार्डन का रहने वाला था।

स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने इलाके को घेरते हुए जांच शुरू की। शव पर चाकू से हमले और मारपीट के कई निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सुबह 6:15 बजे मिली सूचना, दो बाइक मौके से बरामद

रोहिणी जिले के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक, पुलिस को सुबह 6:15 बजे एक सड़क हादसे जैसी स्थिति की जानकारी मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर दो बाइक सड़क पर गिरी मिलीं और पास ही एक युवक की लाश पड़ी थी। मृतक के पास से बरामद दस्तावेजों के जरिए उसकी पहचान की गई।

आपसी रंजिश का एंगल सामने,
जांच में यह बात सामने आई है कि रज्जब किसी सवारी को लेकर रोहिणी इलाके में आया था। हत्या की प्रकृति को देखते हुए पुलिस को आपसी विवाद या पुरानी रंजिश की आशंका है।

दूसरी बाइक बनी जांच की कड़ी
मौके से मिली दो बाइकों में से एक रज्जब के नाम पर रजिस्टर्ड है, जबकि दूसरी बाइक का मालिक अब तक अज्ञात है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जो इस वारदात के पीछे की वजह का सुराग दे सकती है।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...