Friday, May 15, 2026
Home Crime UP नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने लखनऊ ले जाकर एक होटल में दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। युवती ने कार्रवाई की मांग की तो पुवायां में जबरन राजीनामा लिखवा लिया गया। इससे आहत युवती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

नौ जून को पुवायां के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि दो वर्ष पूर्व वह बहन के घर दिल्ली जा रही थी। रास्ते में खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से संपर्क हो गया। युवक ने खुद को कृषि विभाग में तैनात बताते हुए एक लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही थी। आरोप है कि तीन जून को युवक ने उसे लखनऊ के होटल में बुलाकर 50 हजार रुपये ले लिए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। नशा हो जाने पर युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फोटो भी बना लिए। धमकी दी कि कहीं भी शिकायत करने पर फोटो वायरल कर देगा।

युवती का आरोप है कि सोमवार को पुवायां में एक स्थान पर उससे जबरन समझौता लिखवा लिया गया। इससे परेशान होकर युवती ने मंगलवार सुबह घर में जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन युवती को सीएचसी लाए। डॉक्टर ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

कुशीनगर में सनसनी: जीजा ने साली की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

कुशीनगर - उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बसडिला बुर्जुग गांव...

गाजियाबाद कैश वैन लूटकांड का खुलासा, एलएलबी छात्र समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद- गाजियाबाद में एनएच-9 पर हुई सनसनीखेज कैश वैन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एलएलबी छात्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...