Friday, September 18, 2026
Home Crime India 10 साल से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड को सिरसा की स्पेशल...

10 साल से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड को सिरसा की स्पेशल स्टाफ और पुलिस ने किया गिरफ्तार 

हरियाणा।  सिरसा की स्पेशल स्टाफ और पुलिस ने डकैती के मामले में पिछले करीब 10 साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पंजाब क्षेत्र से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय पुत्र देवीलाल निवासी गांव फूलका, जिला सिरसा को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया गया है, तथा रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई राशि बरामद की जाएगी तथा इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्पेशल स्टाफ के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड संजय को काबू किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि बीती 12 अक्टूबर 2014 को संजय तथा उसके साथियों ने नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव गुसांईआना के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से पिस्टल के बल पर 33800 की लूटपाट व डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाकी आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि मोस्ट वांटेड संजय करीब 10 साल से घटना के समय से ही फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार दबिश दी जा रही थी, परंतु आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया मामले कि जांच के दौरान सामने आया है, कि काबू किया गया आरोपी संजय हिसार में लूटपाट तथा डकैती के तीन मामलों में वांटेड है, तथा उसके ऊपर 50 हजार का इनाम रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद पुलिस को भी आरोपी संजय लूटपाट, जानलेवा हमला तथा चोरी सहित चार मामलों में वांटेड है, तथा उसके ऊपर 5 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि राजस्थान के रावतसर थाना में भी उसके खिलाफ लूटपाट का अभियोग वर्ष 2015 में दर्ज हुआ था, तथा उस मामले में उसके ऊपर 2 हजार का इनाम रखा गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि काबू किया गया आरोपी संजय लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय ग्रुप का सदस्य है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में फतेहाबाद, हिसार तथा राजस्थान की रावतसर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...