तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया। तमंचा दिखाकर उसे झाड़ियों में खींच कर ले गया। वहां किशोरी को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। दो दिन पहले ही आरोपी ने किशोरी का उक्त वीडियो वायरल कर दिया। किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो गोली मार दूंगा। धमकी के बाद पीड़िता सहम गई। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद परिजन को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिवार दहशत में है। उक्त घटना को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की घटना अभी संज्ञान में नहीं है।
जानकारी की जा रही है। यदि ऐसा हुआ है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली क्षेत्र निवासी गैर समुदाय की किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया। आरोपी ने उक्त वीडियो को अपने दोस्त को भेजा। उस दोस्त ने दूसरे और फिर इसी तरह से गांव में किशोरी का अश्लील वीडियो सार्वजनिक हो गया। जानकारी होने के बाद परिजन घबराए हुए हैं।







