Friday, September 18, 2026
Home Crime India हवलदार के बेटे की बेरहमी से हत्या कर नदी में फेंका शव 

हवलदार के बेटे की बेरहमी से हत्या कर नदी में फेंका शव 

बिहार। भोजपुर में एक हवलदार के बेटे की हत्या हो गई। परिजनों ने इस हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदवा बांध स्थित दलपतपुर नदी के पास की है। मृतक मूलरूप से बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत अरख गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का पुत्र ओमकेश सिंह (18) था, जो वर्तमान में आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानगर मुहल्ला स्थित किराये के मकान में पूरे परिवार के साथ रहता था।

परिजनों का कहना है कि ओमकेश सिंह पिछले शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को उसका शव नगर थाना क्षेत्र के मझौआ बांध स्थित दलपतपुर नदी के गहरे पानी से चोकर के बोरे में बंद मिला है। मृत युवक के शरीर पर गोली लगने और चेहरा के साथ पूरे बॉडी पर जले के निशान हैं, जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक को उसके दोस्तों ने तीन दिन पहले घर से बहाना बनाकर बुलाया। फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर तीन गोली मारी। फिर उसके चेहरे और शरीर पर पेट्रोल या शराब छिड़क कर उसे जला दिया। फिर बदमाशों ने चोकर के बोरे में शव को बांधकर नदी के गहरे पानी में फेंक दिया।

दोस्त ने खोला राज 
मृतक के ममेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि उनका भाई ओमकेश सिंह पिछले 24 तारीख को दोपहर एक बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। फिर परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना स्थानीय थाना को दी। इस दौरान परिजनों ने ओमकेश के दोस्त सुमित का नाम बताया और कहा कि ओमकेश इसी के साथ घर से निकला था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुमित को हिरासत में लेकर पुछताछ करने लगी। पुलिस की सख्ती के दौरान सुमित ने उसे मझौआ बांध के पास छोड़ने की बात बताई। करीब तीन दिनों तक खोजबीन के बाद आज उसका शव नदी के गहरे पानी में चोकर के बोरे से बरामद किया गया है।

इस वजह से हुई हत्या 
पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान सुमित ने बताया कि ओमकेश का छोटी छोटी बातों को लेकर उसके दोस्तों के साथ झगड़ा होते रहता था। इसी बात का खुन्नस उतारने के लिए उसे बुलाया लेकिन उस समय भी वहां उनके साथ झगड़ा हो गया। इसी आवेश में उनलोगों ने पहले ओमकेश की जमकर पिटाई की और फिर उसके सीने में तीन गोलियां दाग दी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। फिर शव को छुपाने की नियत से उनलोगों ने शव को जलाकर बोर में बंद कर नदी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...