Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi पांच लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार 

पांच लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार 

दिल्ली।  निहाल विहार इलाके में पांच लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप इलाके में प्रॉपर्टी डीलर पर सरफराज पर लगा है। गायब एक लड़की के मिलने के बाद सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि वह दूसरे समुदाय के लड़कियों को नौकरी देकर उनकी तस्करी करता है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लड़कियों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

दोपहर 12.57 बजे एक महिला ने निहाल विहार थाने में अपनी 13 साल की बेटी के गायब होने की शिकायत की। महिला ने बताया कि उसकी बेटी रविवार सुबह 11 बजे से घर से लापता है। उनका आरोप था कि उनकी बेटी को प्रॉपर्टी डीलर सरफराज ने अगवा किया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद लापता लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। छानबीन में पता चला कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि छेड़छाड़ का है। यह भी पता चला कि चार अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी सरफराज के खिलाफ पोक्सो के तहत पांच मामले दर्ज कर लिए।
सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि सरफराज एक समुदाय की लड़कियों को 10 से 15 हजार रुपये की नौकरी का झांसा देकर उनकी तस्करी करता है। वह लड़कियों को दूसरे राज्यों में सप्लाई करता है। उसके तार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, बिहार और झारखंड तक फैले हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए थाने के गेट को बंद कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सरफराज को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...