Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP गर्भवती पत्नी को चलती बाइक से दिया धक्का, फिर सरेराह जमकर पीटा,...

गर्भवती पत्नी को चलती बाइक से दिया धक्का, फिर सरेराह जमकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। सफीपुर में गर्भवती पत्नी ने पति से बाइक धीरे चलाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। गुस्साए पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया। इसके बाद सरेराह जमकर पीटा और छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने पीडिता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी निशा (21) पुत्री किशन का विवाह तीन मार्च 2024 को बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव चोलिया मोहलिया निवासी दीपक पुत्र लवकुश के साथ हुआ था। वह चार महीने की गर्भवती है। शनिवार को दीपक पत्नी को लेने ससुराल आया था। पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। रविवार को दीपक पत्नी को लेकर घर के लिए निकला था।

आसीवन थानाक्षेत्र के रइयामऊ गांव के पास बाइक तेज गति से चलाने लगा। निशा को दिक्कत होने पर उसने बाइक धीमे चलाने के लिए कहा। इससे दीपक आग बबूला हो गया और चलती बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। यही नहीं उसके साथ मारपीट भी की। राहगीरों को आता देख आरोपी निशा को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। परिजन मौके पर पहुंचे और निशा को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...