Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी और उसके परिजन फरार

युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी और उसके परिजन फरार

मोतिहारी। एक बार फिर से गोलियों की गूंज सुनाई पड़ी है। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल की है। मृतक की शिनाख्त चैलाहां टाल निवासी रामचंद्र सहनी के बेटे नरेश सहनी (28) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़-फोड़ की और उनके घरों में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बंजरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के आक्रोश के आगे पुलिस विवश दिखी। उसके बाद नगर थाना, मुफ्फसिल और रघुनाथपुर के अलावा पुलिस लाइन से जवानों को बुलाया गया। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार नरेश सहनी गांव के ही राजेंद्र साह की दुकान पर सामान खरीदने गया था। जहां किसी बात को लेकर नरेश और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। बात काफी बढ़ गई और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दुकानदार और उसके परिवार के लोगों ने नरेश की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच गोली चली और नरेश सहनी जमीन पर लुढ़क गया। गोली लगने से नरेश सहनी की मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार और उसके पड़ोसी वशिष्ट नारायण दूबे के घर में तोड़फोड़ की। उसके बाद ग्रामीणों ने वशिष्ट दूबे के घर में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वशिष्ट नारायण के परिवार को घर से सुरक्षित निकालकर थाने भेजा। वहीं, घटना के बाद से दुकानदार राजेंद्र साह के परिजन फरार बताए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि एक युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। फिर आरोपियों के घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। आग लगने के बाद घर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मृतक नरेश सहनी चैलाहां टाल का रहने वाला है। घटना की जांच की जा रही है, स्थिति शांतिपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...