Friday, September 18, 2026
Home Crime India जगरांव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार

जगरांव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना। जगरांव के गांव मानूके में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और बाउंसर गगनदीप सिंह उर्फ बाबा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, घटना के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरमीत सिंह घारू उर्फ निक्का, जसपाल सिंह उर्फ हंसा (दोनों निवासी गांव मानूके), चरणजीत सिंह उर्फ पप्पू (निवासी बंधनी कलां) और कुलदीप सिंह (निवासी गांव रसूलपुर) शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि हत्या की साजिश और नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा सके। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरदीप सिंह को भी रिमांड समाप्त होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया।

पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई
जगरांव पुलिस इससे पहले बंधनी निवासी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं थाना हठूर पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप में प्रभजोत सिंह, जसप्रीत सिंह, गगनप्रीत कौर, बलविंदर दास और सुखदेव सिंह को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पनाह देने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि 31 दिसंबर 2025 को हुई एक मामूली कहासुनी ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। 5 जनवरी को गांव मानूके की दाना मंडी में दो गुट आमने-सामने आ गए। इसी दौरान गुरसेवक सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गगनदीप सिंह पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह, गुरदीप सिंह, प्रदीप दास समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

मुख्य आरोपी अब भी फरार
हालांकि पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह और प्रदीप दास अब भी फरार हैं। इसे लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...