Friday, September 18, 2026
Home Crime India बहादुरगढ़ बाल हादसा केस में जीआरपी को बड़ी सफलता, चार महीने बाद...

बहादुरगढ़ बाल हादसा केस में जीआरपी को बड़ी सफलता, चार महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़। हरियाणा जीआरपी ने चार महीने तक चली गहन जांच के बाद उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी लापरवाही के चलते एक नाबालिग बच्चे का हाथ चारा काटने की मशीन में कट गया था। यह दर्दनाक मामला अगस्त महीने में सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने बाल श्रम अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटना के बाद बच्चा गहरे मानसिक आघात में था और न तो अपने बारे में और न ही आरोपी के संबंध में स्पष्ट जानकारी दे पा रहा था। इससे जांच में कई चुनौतियां सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस अधीक्षक हरियाणा, निकिता गहलोत के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें साइबर विशेषज्ञों के साथ विभिन्न जिलों के अनुभवी पुलिस अधिकारी शामिल किए गए।

200 किलोमीटर के दायरे में सघन तलाश
विशेष टीम ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया। कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़, सोनीपत, पानीपत, नूंह, पलवल के अलावा दिल्ली के नरेला, नांगलोई, शाहदरा और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़ व बागपत समेत 200 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में करीब 200 गांवों में छानबीन की गई।

मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर विशेषज्ञों की निगरानी में बच्चे का बयान दोबारा दर्ज कराया गया। इसके बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के रिकॉर्ड तथा ग्राम पंचायत दस्तावेजों के माध्यम से आरोपी अनिल की पहचान पुख्ता की गई।

तकनीकी निगरानी से गिरफ्तारी
लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा आरोपी अनिल अंततः तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह वहां एक डेयरी में काम कर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जिला जेल झज्जर भेज दिया है।

जांच टीम को मिला सम्मान
इस जटिल मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाली विशेष जांच टीम को जीआरपी की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई बाल मजदूरी और बाल शोषण के खिलाफ सख्त संदेश है और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...