Thursday, September 17, 2026
Home World Crime सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में कनाडा और अमेरिका की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों में से एक को अमेरिका के पेंसिलवेनिया में पकड़ा गया है, वह अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है। कनाडा में गिरफ्तार पांच लोगों को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। इसे कनाडा के इतिहास में सोने की सबसे बड़ी चोरी करार दिया गया था।

कनाडा पुलिस के आरोपितों में एयर कनाडा का एक कर्मचारी शामिल है जिसने कार्गो को चुराने के लिए जाली एयरवे बिल बनाया था। साथ ही एयर कनाडा का एक पूर्व मैनेजर भी शामिल है। इस मैनेजर ने चोरी के बाद पुलिस को कार्गो फेसिलिटी का मुआयना करवाया था। यह कार्गो अप्रैल, 2023 में ज्यरिख से टोरोंटो पहुंचा था। इस कार्गो में 419 किलोग्राम वजन की 6,600 सोने की छड़ें शामिल थीं। आरोपितों पर पुलिस ने 19 से ज्यादा आरोप लगाए हैं। उनके पास से एक किलोग्राम सोना और 34 हजार कनाडाई डालर बरामद हुए।

पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सोने को पिघलाकर कुछ और तैयार कर लिया गया होगा, लिहाजा उसको ट्रैक करना मुश्किल हो गया है। अमेरिका में गिरफ्तार आरोपित से पुलिस ने 65 हथियार बरामद किए हैं और आरोप लगाया है कि इन्हें चोरी की रकम से खरीदा गया था।

कनाडा पुलिस के अधिकारी माइक मैविटी ने बताया कि ब्रैंपटन निवासी एयर कनाडा के कर्मचारी 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू, टोरोंटो निवासी ज्वैलरी स्टोर के मालिक 37 वर्षीय अली राजा, ओकविले निवासी 40 वर्षीय अमित जलोटा, जार्जटाउन निवासी 43 वर्षीय अमद चौधरी और ब्रैंपटन निवासी 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं। जबकि फेसिलिटी से सोने का कार्गो उठाने वाला ट्रक ड्राइवर ब्रैंपटन निवासी 25 वर्षीय डुरांटे किंग-मैकलीन वर्तमान में हथियार रखने और तस्करी के आरोप में अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है।

कनाडा पुलिस अभी ब्रैंपटन निवासी व एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर 31 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर, ब्रैंपटन निवासी 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर और मिसिसागा निवासी 42 वर्षीय अर्सलान चौधरी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में...

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस...

एथेंस में पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो विदेशी पर्यटक घायल, आरोपी गिरफ्तार

एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...