Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi महिला समेत दो बच्चों की हत्या मामले में पुलिस ने किया केस...

महिला समेत दो बच्चों की हत्या मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज, मासूमों के गले पर मिले थे निशान 

दिल्ली- एनसीआर। फरीदाबाद के भूपानी थाना एरिया के बदरपुर-सैदपुर गांव में महिला रजनी और उसके दो बच्चों अंकिता (5) व रुद्र (3) की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों मासूमों के गले पर निशान मिले हैं। प्राथमिक पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि मौत को गले लगाने से पहले रजनी ने अपने दोनों बच्चों का गला घोंटा। बाद में खुद भी फंदे पर झूल गई। लेकिन ऐसी क्या परिस्थितियां बनी कि रजनी ने यह कदम उठाया, यह फिलहाल अभी राज बना हुआ है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने मंगलवार को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिवार के हवाले कर दिए। परिजनों ने फरीदाबाद में ही शवों के अंतिम संस्कार कर दिए। पुलिस रजनी द्वारा उठाए गए कदम की पड़ताल में जुटी है। बिहार के लखीसराय से दिल्ली पहुंचा परिवार मानने को तैयार नहीं था कि रजनी ऐसा कदम उठा सकती है।

रजनी के भाई सुमित ने अपने जीजा पर किसी तरह का कोई संदेह नहीं जताया है। उसका कहना है कि जीजा और बहन के बीच मधुर संबंध थे। परिवार हंसी-खुशी जीवन जी रहा था। कोई कर्ज भी नहीं था। यहां तक उसकी बहन अपने पति राहुल के साथ बेहद खुश थी। ऐसा क्या हुआ कि उसने यह कदम उठाया।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रजनी के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बुधवार को उसके मोबाइल की सीडीआर भी आ जाएगी। इसके बाद पता चलेगा कि रजनी ने आखिरी बार किससे बात की थी। इसके अलावा वह किन-किन लोगों के संपर्क में थी।

सीडीआर की पड़ताल के बाद शायद पुलिस रजनी और उसके बच्चों की मौत के राज से पर्दा उठा सके। बता दें कि रविवार को भूपानी स्थित बदरपुर-सैदपुर गांव में रजनी व उसके दो बच्चों अंकिता व रुद्र की लाश घर से मिली थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। माना जा रहा है कि रजनी ने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...