दिल्ली- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी। इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उन्हें काबू में कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से लूट की वारदातों में वांछित थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।







