Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi जाली दस्तावेजों के जरिये प्लॉट बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जाली दस्तावेजों के जरिये प्लॉट बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से की 5.78 करोड़ रुपये की ठगी

दिल्ली। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जाली दस्तावेजों के जरिये गुरुग्राम का एक प्लॉट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलमान और रानी कपूर (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। आरोपियों ने प्लॉट बेचकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से 5.78 करोड़ रुपये की ठगी की। प्लॉट के मूल मालिक की ओर से अदालत में शिकायत करने पर ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने आर्थिक अपराध शाखा में इसकी शिकायत दी।

अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त विक्रम के पोरवाल ने बताया कि दिसंबर, 2024 को कंस्ट्रक्शन कारोबारी अजय कुमार अग्रवाल ने ठगी की शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने मोहम्मद सलमान पर गुरुग्राम स्थित एक प्लॉट की फर्जी बिक्री कर उनसे 5.78 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। वह सलमान को पहले से जानते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहाड़गंज में उनके कार्यालय से संपर्क किया। आरोपी ने बताया कि प्लॉट शास्त्री नगर निवासी रानी कपूर (बदला हुआ नाम) का है। मोहम्मद सलमान ने उन्हें प्लॉट के मूल दस्तावेज दिखाए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने प्लॉट खरीदकर उन दस्तावेजों के आधार पर आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से पांच करोड़ का ऋण लेकर भुगतान किया।

भुगतान के बाद पीड़ित ने जब प्लॉट का दौरा किया तो उन्हें ख्ररीदे गए प्लॉट पर एक बोर्ड दिखा, जिसमें बताया गया था कि संपत्ति कविता शर्मा (बदला हुआ नाम) की है। पीड़ित के पूछने पर आरोपी सलमान ने बताया कि बोर्ड उन्होंने लगाए हैं। कुछ दिन बाद पीड़ित को गुरुग्राम कोर्ट से एक नोटिस मिला, जिसमें मूल मालिक कविता शर्मा ने रानी कपूर द्वारा उनके नाम पर निष्पादित बिक्री विलेख को रद्द करने की मांग की गई थी। उसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने शाखा में शिकायत दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने 16 दिसंबर, 2024 को मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि प्लॉट का स्वामित्व कविता शर्मा के पास ही है। सलमान और रानी कपूर ने प्लॉट के जाली दस्तावेज तैयार किए थे। इसमें प्लॉट को 29 मार्च, 2024 को पंजीकृत बिक्री विलेख के जरिये रानी कपूर के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि मूल मालिक ने रानी कपूर को प्लॉट बेचा ही नहीं। बिक्री विलेख में यह भी दावा किया गया कि रानी कपूर ने प्लॉट की बिक्री के लिए कविता शर्मा को कई चेक दिए थे।

जांच से पता चला कि चेक कभी बैंक को प्रस्तुत नहीं किए गए। प्लॉट पर कब्जा अभी भी कविता कविता शर्मा के पास है। सलमान ने पीड़ित को धोखा देने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने आरोपी को 5.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे प्लॉट का कब्ज़ा नहीं मिला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद 28 फरवरी को आरोपी मोहम्मद सलमान को करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सलमान के निशानदेही पर 1 मार्च को रानी कपूर को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कई कारोबार में आजमाया हाथ
जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलमान आठवीं पास है। उसने नबी करीम और सदर बाजार के इलाकों में बैग और कपड़े बेचने का कारोबार किया। मुनाफा नहीं होने पर वह साल 2018 से प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार शुरू किया। इस दौरान उसकी मुलाकात रानी कपूर और उसके पति सुशील से हुई। रानी उसकी मैनेजर के रूप में काम करने लगी। फिर इनलोगों ने झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज बनाने और इसका इस्तेमाल कर ठगी करने लगे। उसके अन्य साथियों किशोर, बीरेंद्र और प्रहलाद ने भी उसके साथ ठगी में शामिल हो गए। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सलमान पर पहाड़गंज और लुधियाना पंजाब में भी फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...