Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi वसूली करने वाले गर्लफ्रेंड-बॉय फ्रेंड गैंग में शामिल दो युवतियों समेत पांच...

वसूली करने वाले गर्लफ्रेंड-बॉय फ्रेंड गैंग में शामिल दो युवतियों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

दिल्ली। हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले गर्लफ्रेंड-बॉय फ्रेंड गैंग में शामिल दो युवतियों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। गैंग पिछले तीन महीने से सक्रिय था। अब तक 24 से ज्यादा लोगों को फंसाकर लोगों से 25-30 लाख रुपये की वसूली कर चुका है। फोन पर मीठी बातें कर व्हॉट्सएप पर सुंदर तस्वीरें भेजने के बाद मुलाकात का बुलावा देकर आरोपी लाखों रुपये की मांग करते थे। रुपये नहीं देने पर रेप, छेड़छाड़ जैसे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी लालू यादव, अंजली, अंकित, ललित और सोनिया के रूप में की गई है। 23 नवंबर को गैंग ने युवक को निशाना बनाया था। युवक ने इंटरनेट पर डेटिंग के वेबसाइट व ऐप पर महिला मित्र की तलाश में अपना नंबर डाला था। इसके बाद युवक के पास इस गैंग में शामिल लड़कियों की तरफ से फोन किया गया।

फिर मिलने के लिए बुलाकर झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर 2.40 लाख रुपये की वसूली की गई थी। आरोपी पीड़ित से 1 लाख रुपये और मांग रहे थे। पैसा नहीं होने पर परेशान होकर युवक ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू की और जिस अकाउंट में उगाही की रकम ली गई थी उसके जरिए आरोपियों तक पहुंची। इस पूरे रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

ग्रेजुएट है गैंग का मास्टर माइंड लालू
पुलिस के मुताबिक अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि गैंग का मास्टर माइंड लालू यादव है। इतिहास से बीए करने के बाद लालू ने जल्द अमीर बनने के लिए यह रास्ता अपनाया था। मास्टर माइंड और उसके साथ सहमति संबध में रह रही प्रेमिका इस गैंग को चला रहे थे।

इंटरनेट पर महिला मित्र की तलाश करने वालों को बनाते थे शिकार 
गैंग की तरफ से इंटरनेट पर मीट रियल गर्ल्स दिल्ली के नाम से सर्च होने वाले लिंक पर डिटेल अपडेट किया गया था। महिला मित्र की तलाश में पोर्टल पर जब लोग अपना माेबाइल नंबर डालते थे तो वह उसपर बात करता था। दोस्ती करवाने के लिए लड़कियों की फोटो दी जाती थी। इसके बाद उससे मिलने के नाम पर रुपये की मांग की जाती थी। लड़की से मिलवाने के लिए 5-10 हजार रुपये लिए जाते थे।

किसी सुनसान स्थान पर टारगेट को मिलने के लिए बुलाया जाता था। फिर मिलने के लिए गैंग में शामिल युवती को भेजा जाता था। पहुंचने के बाद युवती कार में बैठ जाती थी। इस बीच गैंग के दूसरे लोग कार में आ जाते थे। वीडियो बनाकर झूठे रेप केस और छेड़छाड़ में फंसाकर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी जाती थी। बदनामी के डर से लोग उनकी बात मानकर रुपये ट्रांसफर कर देते थे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...