Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand साइबर ठगी करने वाले अंर्तराजीय गिरोह के दूसरे शातिर सदस्य को पौड़ी...

साइबर ठगी करने वाले अंर्तराजीय गिरोह के दूसरे शातिर सदस्य को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी। क्रिप्टो करेंसी में पैसा इन्वेस्ट कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 9 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंर्तराजीय गिरोह के दूसरे शातिर सदस्य को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गत वर्ष 20 अक्टूबर को शिकायतकर्ता सैम्पी भण्डारी, निवासी-धारा रोड पौडी द्वारा कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप से एएनटी जीपीटी क्रिप्टो करेन्सी व माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे से 9 लाख से अधिक रुपए की साइबर धोखाधड़ी की गयी है।

उक्त शिकायत को देखते हुए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त घटना के जल्द से जल्द खुलासे हेतु पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया,जिस क्रम में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस टीम को गिरोह एक सदस्य को हरियाणा से संचालित होना प्रकाश में आ रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा हरियाणा में दबिश देकर उक्त गैंग के एक सदस्य करन शर्मा को बीती 21 मार्च को पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था साथ ही इस धोखाधड़ी में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल सुरागसी पतारसी द्वारा उक्त प्रकरण में गिरोह के एक अन्य सदस्य की अभिषेक शर्मा, निवासी जयपुर राजस्थान के संलिप्त रहने की पुष्टि हुई। अभियुक्त शातिर साइबर अपराधी होने के कारण पुलिस की भनक लगते ही अपने ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस से बच रहा था,जिस पर एसएसपी पौड़ी द्वारा 5 हजार रू0 ईनाम भी घोषित किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था।

जिस क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा काफी जद्दोजहद करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी की गयी। काफी चुनौतियों का सामना करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त अभिषेक शर्मा,निवासी-जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...