Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand अंतरराज्जीय गौ तस्कर गिरोह के 8 अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा 

अंतरराज्जीय गौ तस्कर गिरोह के 8 अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा 

देहरादून। हिमाचल की सीमा पर मिलने गौवंशियो के शवों के मामले में विकासनगर व सिरमौर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 8 गौ तस्करो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी गौतस्कर कुख्यात गौतस्कर है जिनके खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज है। उत्तराखंड/हिमांचल प्रदेश सीमा पर ढालीपुर नदी के किनारे 13 गौवंशो के अवशेष पडे होने की सूचना पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा जांच करने पर उक्त गौवशों का अन्यत्र अवैध रूप से कटान कर उनके अवशेषो को उक्त स्थान पर फेंके जाने की बात सामने आया। घटना में गॉवशो के अवशेष मिलने पर क्षेत्र के हिन्दू संगठनों द्वारा भारी रोष व्यक्त कर अभियुक्तो की धरपकड़ की मांग की गई थी।

वहीं गौवंशियो के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी, विकासनगर व अन्य अधिकारियों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई। घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत उक्त घटना के सम्बंध में थाना विकासनगर पर वादी जगवीर सिंह सेनी निवासी वार्ड नं0 06 हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यमुनानदी घाट पर गौवशों की हत्या कर अवशेष नदी में फेंके जाने तथा उक्त घटना से लोगो की धार्मिक भावनायें आहत करते हुए सामजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने के सम्बंध में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली विकासनगर में धारा- 196(1)/299बीएनएस व धारा 3/5/11 उ0गौ0स0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गौवंशियो के अवशेष हिमाचल देहरादून के बॉर्डर पर मिलने के चलते विकासनगर पुलिस के साथ ही हिमाचल के सरहदी जनपद सिरमौर के पुरूवाला थाने में भी एक वादी राहुल पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की तहरीर पर धारा 325, 196 बीएनएस व 8 प्रिवेंशन ऑफ काउ सलाटर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के सम्बंध में पुलिस कप्तान द्वारा सिरमौर के पुलिस कप्तान से मुलाकात कर दोनो राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ घटना में शामिल अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने की रणनीति बनाई गई। जांच में दोनो जिलों की पुलिस टीम द्वारा दोनो राज्यों में पूर्व में गौकशी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा वर्तमान में जेल से रिहा/जमानत पर बाहर आये अभियुक्तों की जानकारी को भी आपस में साझा किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत दोनों राज्यों में गठित पुलिस टीमों द्वारा आपस में साझा की गई जानकारी के आधार पर पूर्व में पशु चोरी व गौकशी में संलिप्त अभियुक्तों की अद्ययतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल तक आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा सर्विलांस के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए प्राप्त जानकारी को आपस मे साझा किया गया। दोनो राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा किये जा रहे साझा प्रयासों से आज मंगलवार की प्रातः मुखबिर की सूचना पर विकासनगर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 08 अभियुक्तों को सहसपुर क्षेत्र से तथा सिरमौर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को पुरूवाला सिरमौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये 03 चापड़, 01 लंबी धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण व 02 लकड़ी के गुटके नदी के किनारे झाडियों से बरामद किये गये।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह हिमाचल तथा उत्तराखण्ड की सीमावर्ती क्षेत्रों तथा नदी किनारे लावारिस अवस्था में घूमने वाले गौवशों को चोरी कर उनका अवैध रूप से कटान करते है तथा गौमांस/पशुमांस को बेच देते है, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता है। सोमवार को भी अभियुक्तों द्वारा यमुना नदी में गौवशं को ले जाकर उनका अवैध रूप से कटान किया गया था तथा अवशेषो को पास में ही फेंककर मौके से गौमांस को अपने साथ ले गये थे। घटना में प्रयुक्त औजारों को उनके द्वारा नदी के पास ही झाडियों में छुपाया गया था। आज भी अभियुक्त दुबारा गौकशी की घटना को अजांम देने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में गौकशी की घटनाओ में लिप्त कुछ अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर प्रयास किये जा रहे हैं।

देहरादून से पकड़े गए तस्करो की पहचान-
(1)- नौशाद(30) पुत्र इस्लाम निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून,
(2)- गुलबहार(38) पुत्र शमशेर निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून
(3)-नौशाद(35) पुत्र इखलाख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून
(4)- मुशर्रफ उर्फ काला(50) पुत्र अख्तर निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून
(5)- समीर(19) पुत्र दिलबाहर निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून
(6)-शाहरुख(26) पुत्र इखलाख निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून
(7)-सादिक(20) पुत्र जब्बार निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून
(8)-तौसीब(21) पुत्र इखलाख निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून

पुरूवाला सिरमौर से गिरफ्तार गौ तस्कर-

(1)- शहनवाज(40) पुत्र स्व0 वलीम मौहम्मद, निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर,
(2)- इरशाद(60) पुत्र कमरूदीन, निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...