Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand नशे की ललक में साथी की हत्या

नशे की ललक में साथी की हत्या

देहरादून। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने का विजन सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को सौंप रखा है और उन्होंने आदेश दिया हुआ है कि वह अपने जनपदों में नशा तस्करों के सारे नेटवर्क को नेस्तनाबूत कर दें। गढवाल से लेकर कुमांऊ तक नशे के खिलाफ एक बडा ऑपरेशन पुलिस कप्तानों ने चला रखा है और इस ऑपरेशन में बडे-बडे नशा तस्कर अब तक जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद उधमसिंहनगर में नशे के नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने के लिए पुलिस कप्तान ने जो मिशन शुरू कर रखा है उसके चलते जनपद नशामुक्त की कतार मे आकर खडा हो गया है और नशे के लिए नशेडी पगलाकर यही पता करने में जुटे हुये हैं कि उनके किस साथी के पास नशा है।

जसपुर में एक कत्ल का जब राज हत्यारे ने खोला तो पता चला कि मृतक व हत्यारा दोनो नशेडी हैं और जबसे जनपद में नशे के खिलाफ मिशन शुरू किया गया है तबसे वहां नशा बिकना खत्म होता जा रहा है जिससे नशा करने वाले नशेडियों में एक खलबली मची हुई है कि वह किस तरह से नशा हासिल कर अपनी प्यास बुझायें। मौत की नींद सुलाये गये व्यक्ति के पास नशा होने की भनक हत्यारे को थी और उसी के चलते उसने अपने नशेडी साथी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या का राज बेनकाब होने के बाद यह बात साफ हो गई कि मुख्यमंत्री का गृह जनपद अब नशामुक्त हो रहा है और नशा बेचने वालों ने अपने इस गोरखधंधे को पुलिस के डर से बंद कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में नशा माफियाओं का साम्राज्य खत्म करने के लिए सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को दो टूक कह रखा है कि राज्य के अन्दर एक भी नशा माफिया दिखना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए पहाड से लेकर मैदान तक नशा माफियाओं पर बडा प्रहार किया जा रहा है। नशा माफियाओं के नेटवर्क को तार-तार करने के लिए उधमसिंहनगर के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने भी खुद मोर्चा संभाल रखा है और उसी के चलते उन्होंने जनपद से लेकर बरेली तक नशा माफियाओं पर बडा प्रहार कर रखा है।

जसपुर मे जब पुलिस कप्तान को इस बात की खबर लगी कि एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव खेत मे पडा हुआ है तो पुलिस कप्तान खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां पुलिस टीमों को मैदान मे उतारकर हत्यारे को मात्र तीन घंटे के भीतर दबोच लिया। पुलिस ने जब हत्यारे समीर को दबोचा तो उसने इस राज को बेनकाब किया कि जसपुर निवासी अरमान और वह नशा करते थे और पिछले काफी समय से जनपद की पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है जिसके चलते जनपद में अब नशा नहीं मिल पा रहा है। हत्यारे समीर ने इस बात से पर्दा उठाया कि उसे यह भनक लगी थी कि अरमान के पास नशा है जिसके चलते वह दोनो खेत मे मिले और नशे को हासिल करने के लिए उसने चाकू से अरमान पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्याकांड का मोटिव नशा सामने आया तो उससे यह बात साफ हो गई कि उधमसिंहनगर के पुलिस कप्तान ने जनपद को नशामुक्त करने की दिशा में तेजी के साथ अपने कदम आगे बढा रखे हैं और आज हालात यह हो गये हैं कि वहां नशा मिलना एक टेडी खीर हो गया है और नशा न मिलने पर नशेडी पागलों की तरह इधर-उधर यही पता करते रहते हैं कि किसके पास नशा हो सकता है जिसे पीकर वह अपने कलेजे को ठंडक दे सकें।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...