Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पठानकोट में मेडिकल कॉलेज का सर्जन हिरासत में, दिल्ली धमाके के आरोपी...

पठानकोट में मेडिकल कॉलेज का सर्जन हिरासत में, दिल्ली धमाके के आरोपी से कनेक्शन की जांच

पठानकोट (पंजाब)- पठानकोट के मामून कैंट क्षेत्र स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर को देर रात एक केंद्रीय एजेंसी ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए चिकित्सक की पहचान डॉ. रईस अहमद भट्ट के रूप में हुई है, जो एमबीबीएस, एमएस और एफएमजी क्वालिफिकेशन के साथ पिछले तीन वर्षों से व्हाइट मेडिकल कॉलेज में सर्जन के पद पर तैनात था।

कॉलेज प्रबंधन की ओर से मैनेजर स्वर्ण सलारिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. भट्ट को रात करीब आधी रात के बाद कुछ अधिकारियों की टीम अपने साथ ले गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस विशेष एजेंसी द्वारा की गई है।

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, डॉ. रईस पहले फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में भी चार साल तक सेवाएँ दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे वहाँ कार्यरत कुछ कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क में थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉक्टर का संपर्क दिल्ली ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी डॉ. उमर से भी जुड़ा पाया गया है, जिसके चलते उनसे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार डॉक्टर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बोना डायलगाम इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

इस बीच, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच कर रही एजेंसियाँ सक्रिय हो गई हैं। जांच टीम ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी पहुँचकर यहाँ पहले काम कर चुके डॉक्टरों और स्टाफ की जानकारी एकत्रित की।
टीम ने पूर्व कर्मचारियों की नियुक्ति अवधि, छोड़ने के कारण, उनका निवास स्थान, संपर्क नंबर और उस दौरान उनकी जिम्मेदारियों से संबंधित सभी रिकॉर्ड खंगाले। एजेंसी का फोकस यह पता लगाने पर है कि कहीं नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं थे।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...