Saturday, September 19, 2026
Home Crime India फरीदकोट में कारोबारी से 8 लाख की वसूली, तीन महिलाओं समेत छह...

फरीदकोट में कारोबारी से 8 लाख की वसूली, तीन महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट (पंजाब)- फरीदकोट के सदर थाना पुलिस ने एक कारोबारी से 8 लाख रुपये वसूलने के आरोप में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस से जुड़े दो पूर्व सरपंचों का नाम भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हरनीत सिंह घुदुवाला (पूर्व सरपंच), राजविंदर सिंह पप्पू सिमरेवाला (पूर्व सरपंच), वरिंदर सिंह (संगतपूरा), परमजीत कौर (पहलुवाला), लवप्रीत कौर (फरीदकोट) और नवदीप कौर (कोटकपूरा) के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता कारोबारी ने बताया कि वह एक सामाजिक और धार्मिक संगठन से जुड़ा हुआ है। इसी दौरान नवदीप कौर नाम की महिला ने उसे फोन कर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो दिखाने की बात कही और उसे डेंटल कॉलेज के पास मिलने बुलाया। मुलाकात के दौरान नवदीप कोई भी वीडियो नहीं दिखा सकी और इसके बजाय विदेश जाने के लिए उससे 2–3 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगने लगी। इस पर व्यापारी को शक हो गया और उसने महिला को कार से बाहर कर दिया।

इसके बाद आरोपियों का गिरोह सक्रिय हो गया और व्यापारी के मोबाइल पर लगातार धमकियां आने लगीं। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पहले 15 लाख रुपये की मांग की, बाद में सौदा 8 लाख रुपये में तय किया और रकम वसूल भी ली।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूले गए पूरे 8 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार गिरोह किस तरीके से काम करता था और क्या इसमें और लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...