Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नौवीं के छात्र की फावड़े से प्रहार कर की हत्या, अज्ञात के...

नौवीं के छात्र की फावड़े से प्रहार कर की हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल लाला का पूरा में शनिवार रात नौवीं के छात्र की प्रेम प्रसंग में फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इससे पहले गला भी दबाया गया था। घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में उसका शव मिला। मौके से प्रेमिका के पिता का मोबाइल फोन, चप्पल और फावड़ा बरामद किया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। पुलिस तैनात की गई है। सराय इस्माइल लाला का पूरा निवासी अश्वनी कुमार यादव सैदाबाद फीडर में मीटर रीडर के पद पर तैनात हैं। शनिवार को उनका बेटा शैलेश कुमार यादव (15) गांव में ही 13वीं भोज में शामिल होकर घर लौटा। लेकिन फिर कहीं चला गया। कुछ देर बाद जब नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। वे खोजबीन करने लगे।
रात 10 बजे घर के समीप खेत में शैलेश का खून से लथपथ शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। हत्या की सूचना पर एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह, उतरांव पुलिस के अलावा सराय ममरेज की पुलिस भी पहुंच गई। मौके की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच की व सैंपल लिए। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से कीपैड वाला मोबइाल फोन, एक जोड़ी चप्पल और फावड़ा बरामद हुआ, जो पड़ताल करने पर शैलेश के पड़ोसी का निकला। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मृतक के पिता अश्विनी कुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शैलेश मोतिहां स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। किशोरी भी उसके साथ ही पढ़ती है।
उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल लालपुर गांव में शैलेश कुमार यादव की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस-प्रशासन बराबर नजर बनाए हुए है। पुलिस सुरक्षा में रविवार की शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। शाम को शव जब घर पहुंचा तो चीत्कार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय विधायक बिज्मा यादव भी मृतक के घर पहुंची और सांत्वना दी। शव का लीलापुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
घटना के बाद जब एक समुदाय के लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने लगी तो उस समुदाय के लोग दहशत में आ गए। धीरे-धीरे लोग परिवार समेत घर में ताला बंद गांव से बाहर चले गए। गांव में 50 से ऊपर घर यादव के हैं। सिर्फ चार-पांच घर नाई बिरादरी के हैं। हालांकि, थाना अध्यक्ष उतराव पंकज त्रिपाठी का कहना है कि गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए पांच लोगों में तीन लोगों के बयान अलग-अलग थे। किशोरी की मां ने बताया कि प्रेम संबंध के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। घटना के वक्त बेटी उसके साथ थी। जबकि, पिता का कहना था कि उसने दोनों को साथ देखा। किशोरी ने पिता को कुसूरवार बताया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...