Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी के बाद अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी देकर...

शादी के बाद अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र की एक महिला ने फरीदाबाद निवासी युवक पर शादी के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पीड़िता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा कि वह तलाकशुदा है और बल्लभगढ़ में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात मलैरना रोड, विजयनगर थाना, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी रोहित से हुई। इसके बाद दोनों साथ में ही रहने लगे। फिर शादी की बात करते हुए उसके संग शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भ गिरवा दिया। 15 मई 2024 को आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद व हाईकोर्ट इलाहाबाद जाकर कोर्ट मैरिज कर ली । इसके बाद दोनों महिला के गांव में आकर रहने लगे। इसी बीच 20 अगस्त 2024 को उसने कहा कि कुछ जरूरत है, मैं घर जा रहा हूं। इसी के साथ महिला का एटीएम व 10 हजार रुपये लेकर चला गया । 22 अगस्त को महिला को अपने साथ बल्लभगढ़ ले गया ।

आरोप है कि यहां बंधक बनाकर कमरे में रखते हुए मारपीट की गई। महिला ने उसके परिवारीजनों से शिकायत की तो उल्टा उसे पीटा गया । आरोप है कि रोहित ने उसके एटीएम से साढ़े 11 हजार रुपये निकाले और अपने साथ अहमदाबाद ले गया । आरोप है कि वहां भी उससे गर्भ गिराने का दबाव बनाता रहा। जैसे- तैसे महिला ने अपने सहेली को फोन करके जानकारी दी, तब जाकर पुलिस की मदद से उसे थाने पहुंचाया । वहां मुकदमा नहीं लिखा, बल्कि उसे फ्लाइट से घर भेज दिया। अब रोहित द्वारा महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। रोहित ने उसकी वीडियो बना रखी हैं। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...